कंगना रनौत को मिला सपनों का राजकुमार? 'मिस्ट्री मैन' के साथ हाथों में हाथ डाले दिखीं क्वीन एक्ट्रेस

kangana ranaut

Kangana Ranaut with Mystery Man- कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर किसी ना किसी बात के लिए खबरों का हिस्सा रहती हैं। कई बार प्यार में धोखा खाने के बाद उनको कहते सुना जा चुका है कि वो जल्दी शादी नहीं करेंगी।

लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। कंगना रनौत एक मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट हुई हैं और इसके बाद गॉशिप होना शुरु हो गया है। इस वक्त एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसको योगेन शाह ने पोस्ट किया है।

इस तस्वीर में आप कंगना रनौत को एक शख्स के साथ हाथों में हाथ पकड़े देख सकते हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए योगेन शाह लिखते हैं, ''कंगना रनौत ने आज मुंबई में सैलून सत्र के बाद तस्वीर क्लिक कराई।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

एक ने लिखा है, उन्होंने ऋतिक के हमशक्ल को ढूंढने की कोशिश की है। एक ने लिखा, कौन है ये बेचारा बदनसीब। एक का कहना है, ''उन्हें ऋतिक जैसा दिखने वाला कोई व्यक्ति ढूंढने में काफी समय लग गया लेकिन वह असफल रहीं।''

एक ने लिखा, ''भाजपा महारानी को एक श्वेत लड़का मिल गया।'' एक का कहना था, ''भगवान ऐसे नकारात्मक झूठ से उसकी मदद करें या भगवान उसे बदल दे ताकि वह अपने काम से काम रखे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि ये शख्स कौन है इसको लेकर अभी खुलासा नहीं हो पाया है। ये भी क्लियर नहीं हुआ है कि कंगना रनौत इस शख्स को डेट कर रहीं हैं या नहीं।

ऋतिक रोशन के साथ हुआ था ब्रेकअप

सभी जानते हैं कि एक वक्त था जब कंगना रनौत और ऋतिक रोशन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन पता नहीं क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए। इसके बाद कंगना रनौत ने लगातार ऋतिक रोशन पर निशाना साधा था। हालांकि अब ऋतिक रोशन सबा आजाद के साथ हैँ। देखने वाली बात होगी कि कंगना रनौत अपने रिश्ते को कब ऑफिशियल करती हैं। आप देखिए ये पोस्ट जो कि चर्चा में है...

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X