सैफ-शाहिद को रंगून वाले पिया बनाएंगी करीना या कंगना?
[बॉलीवुड समाचार] सैफ अली खान और शाहिद कपूर एक साथ विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम कर रहे हैं। अगर ये धमाका काफी नहीं था तो ताज़ा धमाका ये है कि फिल्म में हीरोइन को लेकर काफी पसोपेश चल रही है। विशाल भारद्वाज कंगना रणौत को इस किरदार के लिए लगभग राज़ी कर चुके हैं।
वहीं शाहिद कपूर और सैफ अली खान दोनों को ही फिल्म की फीमेल लीड के लिए करीना परफेक्ट लग रही हैं। दोनों ने ही अपनी मंशा विशाल के सामने ज़ाहिर कर दी है। वहीं विशाल को कंगना इस रोल के लिए परफेक्ट लग रही हैं।
[PROOF: 15 सालों से करीना कपूर बना रही हैं बॉलीवुड को बेवकूफ!]
फिल्म का नाम है रंगून और ये 1942 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज़ाद हिंद फौज का गठन और रंगून के हालात के इर्द गिर्द घूमेगी। यही कारण है कि फिल्म में शाहिद और सैफ दोनों ही करीना को चाह रहे हैं क्योंकि उन्होंने रिफ्यूजी, देव जैसी फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए हैं।
[DETAILS: उड़ता पंजाब में ये है शाहिद, करीना, आलिया का किरदार]
वहीं कंगना रणौत अभी भी एक्सपेरिमेंट मोड में है ऐसे में वो इस किरदार में काफी फ्रेश लगेंगी। एक तरह से देखा जाए तो ये दोनों एक दूसरे की परफेक्ट रिप्लेसमेंट हैं। तनु वेड्स मनु हो या फिर बजरंगी भाईजान।


Click it and Unblock the Notifications













