अवनीत कौर की फ़िल्म 'टीकू वेड्स शेरू' की रिलीज़ डेट का हुआ ऐलान, दुल्हन के लिबाज़ में नज़र आईं एक्ट्रेस

Kangana Ranaut film Tiku Weds Sheru

कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'टीकू वेट्स शेरू' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है और खुद कंगना रनौत ने फिल्म की रिलीज डेट को अनाउंस कर दिया है। बता दें कि 23 जून 2023 को इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है और आप घर बैठे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म को आसानी से देख सकते हैं। फिल्म के पोस्टर में अवनीत कौर दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है तो वहीं दूसरी तरफ नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ग्रीन कलर की शेरवानी में देखे जा सकते हैं।

23 जून को रिलीज़ होगी फ़िल्म

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर रिलीज किया जहां पर उन्होंने इस फिल्म की रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया। जिसके मुताबिक टीकू वेड्स शेरू फिल्म इसी महीने की 23 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम हो जाएगी। इतना ही नहीं कंगना रनौत में इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि "अपने आपको संभाल लो...क्योंकि जीतू और शेरू के प्यार के साथ-साथ सपनों से भरे शानदार सफर की शुरुआत होने वाली है।"

अवनीत कौर संग नजर आएंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

इसी के साथ साथ अगर हम इस फिल्म के किरदारों की बात करें तो आपको बता दें कि इसमें लीड किरदार में अवनीत कौर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखा जाने वाला है प्रोग्राम बता दें कि अवनीत कौर टीवी की मशहूर अदाकारा हैं और उन्होंने कई सारे सीरियल्स में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम किया। इसके बाद में 'अलादीन' में जैसमिन का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। इतना ही नहीं अवनीत कौर ने इससे पहले मरदानी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

फिल्म की प्रोड्यूसर हैं कंगना रनौत

टीकू वेड्स शेरू फिल्म में अवनीत कौर के साथ में लीड किरदार में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखा जाने वाला है। वहीं इसका निर्देशन साईं कबीर कर रहे हैं और कंगना रनौत इस फिल्म के प्रड्यूसर है। बता दें कि इस फिल्म का पहला पोस्टर तो काफी वक्त पहले ही रिलीज कर दिया जा चुका है। लेकिन रिलीज डेट काफी लंबे वक्त से अटकी हुई थी। जिसका फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था। बता दें कि इस फिल्म को फइल्म मणिकर्णिका प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया।

More from Filmibeat

Read more about: tiku weds sheru
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X