कंगना रनौत के थलाइवी का बड़ा रिकॅार्ड, कोरोना महामारी में करोड़ों की धुआंधार कमाई !
कंगना रनौत ने कोरोना लॅाकडाउन के दौरान अपनी आगामी फिल्म थलाइवी को रिलीज कर दिया है। फैंस ने कंगना रनौत की अदायगी की तारीफ की है। कंगना रनौत ने थलाइवी में जयललिता की भूमिका निभाई है। ये फिल्म तमिलनाडु की पांच दफा मुख्यमंत्री रहीं जयललिता की लाइफ पर आधारित है।
थलाइवी को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ही कंगना रनौत की थलाइवी को करोड़ों का फायदा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलाइवी की सैटेलाइट, डिजिटल और संगीत के अधिकारों के लिए बड़ी कमाई मिली है। रिलीज से पहले ही थलाइवी की 85 करोड़ की कमाई हो गई है।

रिलीज से पहले ही थलाइवी को एक बड़ा फायदा हुआ है। बता दें कि केरल को कोरोना के कारण बंद किया गया है। ऐसे में थलाइवी को दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में बड़ी गिनती में रिलीज किया गया है।

थलाइवी की करोड़ों में कमाई
थलाइवी को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक से लेकर तमिलनाडु में रिलीज किया गया है। इस बीच ये भी रिपोर्ट् सामने आयी थी कि थलाइवी को मेकर्स ने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो के साथ 55 करोड़ से अधिक करोड़ की डील फाइनल की गई है। थलाइवी को थिएटर के बाद ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा।

कंगना रनौत की थलाइवी
थलाइवी को इससे पहले अप्रैल में रिलीज किया जाना था। कोविड-19 महामारी के कारण इसे आगे के लिए टाल दिया गया।कंगना रनौत की आने वाली फिल्मों में एक नाम तेजस का भी शामिल है। कंगना रनौत इस फिल्म में एयर फोर्स अफसर की भूमिका निभा रही हैं।

कंगना रनौत की आगामी फिल्में
इसके साथ कंगना रनौत पर्दे पर पहली दफा पूरी तरह से एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। कंगना रनौत की धाकड़ भी एक बड़ी एक्शन फिल्म होगी। धाकड़ में कंगना रनौत के साथ दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी नजर आयेंगे। अर्जुन रामपाल विलेन की भूमिका में हैं। खबर ये भी है कि कंगना रनौत अपनी फिल्म मर्णिकर्णिका रिटर्न में भी नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











