..................... Kangana Ranaut Film Tejas Teaser Released With patriotism dialogue - Hindi Filmibeat

Tejas Teaser: "भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं"- शानदार डायलॉग के साथ कंगना रनौत की फिल्म का टीजर आया सामने

Tejas Teaser

Tejas Teaser: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut)इन दिनों अपनी फिल्म तेजस को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म का पोस्टर कुछ दिनों पहले सामने आ गया था तब से कंगना का लुक भी खबरों में था। अब आज गांधी जयंती के खास अवसर पर एक्ट्रेस की फिल्म का टीजर सामने आ चुका हैं साथ ही फिल्म (Tejas)की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है।

कंगना रनौत की फिल्म तेजस-

कंगना रनौत अपनी शानदार एक्टिंग, अपने बिंदास अंदाज और अपने विवादों को लेकर तो हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। इसी के साथ साथ कंगना अपनी फिल्मों को लेकर भी लाइमलाइट में बनी रहती हैं, कुछ दिनों पहले कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम कर रही है, फिल्म को लेकर एक्ट्रेस लगातार अपडेट फैंस के साथ शेयर करती रही हैं।

अब कंगना रनौत अपनी नई फिल्म तेजस को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। फिल्म का पोस्टर कुछ दिनों पहले ही रिलीज हो गया है। और आज गांधी जंयती के खास मौके पर फिल्म का शानदार टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म के टीजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में नजर आ रही हैं।

टीजर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कंगना एयरफोर्स पायलट की ड्रेस पहनती हुई एक जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं। इस दौरान वॉइसओवर में कहा जाता है ''जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।''

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म के शानदार डायलॉग फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और साथ ही कंगना रनौत का लुक भी चर्चा का विषय बन गया है, इस पर दर्शक खुब प्यार लुटा रहे हैं। सर्वेश मेवारा के डायरेक्शन में बनी 'तेजस' का ट्रेलर इंडियन एयरफोर्स डे पर यानी कि 8 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।

27 अक्टूबर को फिल्म होगी सिनेमाघरों में रिलीज-

रॉनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी मूवीज़ के बैनर तले बनी, कंगना रनौत अभिनीत आगामी फिल्म 'तेजस' का दर्शकों द्वारा उत्सुकता से इंतज़ार किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर के लिए टीज़र को देखने के बाद उत्साह बढ़ गया है, जो 8 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। आरएसवीपी द्वारा निर्मित, तेजस में मुख्य भूमिका में कंगना रनौत हैं। सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, यह फिल्म 27 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X