कंगना रनौत की नई फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा', कश्मीर की पहली महिला शासिका की कहानी
अभिनेत्री कंगना रनौत मणिकर्णिका जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर दोबारा काम करने जा रही हैं। जैसा कि पहले ही वह वादा कर चुकी थीं कि इस बार वह कश्मीर से जुड़ी कहानी पर भी फिल्म बनाएंगी। तो उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया है। मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लीजेंड ऑफ दिद्दा में एक बार फिर कंगना रनौत लीड रोल में नजर आएंगी। इस बार वह कश्मीर की शासिका रानी की कहानी को अपनी फिल्म के माध्यम से पिरोने जा रही हैं।
करीबी सूत्रों ने बताया कि नई फिल्म बड़े पैमाने पर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जाएगी। एक बार फिर महिलाओं पर केंद्रीत उनकी फिल्म होगी। जिसमें कंगना रनौत दिद्दा का रोल निभाती नजर आएंगे। दिद्दा कश्मीर की रानी थी जिन्होंने महमूद गजनवी को दो बार युद्ध में हराया था। दिद्दा एक ऐसी रानी थीं जिनकी बहादुरी की कहानी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। दिद्दा कश्मीर की पहली महिला शासिका थी। वह लोहार वंश की राजकुमारी और उत्पल वंश की शासिका(रानी) थी।
बताया जा रहा है कि मणिकर्णिका के बाद एक बार फिर कंगना रनौत ने कमल जैन के साथ हाथ मिलाया है। पिछले हफ्ते कंगना रनौत ने जैन से मुलाकात कर इस फिल्म की स्क्रिप्ट को लॉक कर दिया है। कंगना ने अपनी रिसेंट फिल्मों की शूटिंग के बाद इस फिल्म पर काम करने का वादा किया है। बताया जा रहा है कि वह जनवरी 2022 में नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी
2019 की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी रिलीज हुई थी। इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था।

धाकड़ फिल्म में बिजी
कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धाकड़ की शूटिंग में बिजी हैं। धाकड़ में अर्जुन रामपाल भी अहम किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सोहेल मलकाई व दीपक मुकुट हैं। जबकि फिल्म को रजनीश घई डायरेक्ट कर रहे हैं।

थलाइवी
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता पर बन रही फिल्म थलाइवी में कंगना ही उनका रोल निभाने जा रही हैं। इस बार राजनेता के रोल में वह नजर आने वाली हैं। लॉकडाउन के चलते इस फिल्म में देरी हुई।

फिल्म 'अपराजिता अयोध्या'
राम मंदिर के मुद्दे पर आधारित प्रोजेक्ट पर भी कंगना रनौत काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'अपराजिता अयोध्या' होगा।
जैकलीन फर्नांडिस ने शेयर की सेक्सी Pics, पोज देख फैंस का छूटा पसीना, बॉलीवुड एक्टर्स ने भी की तारीफ


Click it and Unblock the Notifications











