..................... Kangana Ranaut Film Emergency Release Date Final Know When It Will Be Released - Hindi Filmibeat

Emergency Release Date: कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को मिली नई रिलीज़ डेट, जानें कब होगी रिलीज़

Kangana Ranaut

Emergency Release Date: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि अभी के समय में वह राजनीति में भी काफी एक्टिव है। लेकिन लंबे समय से उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। कुछ वक्त पहले इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था और अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है।

दरअसल आपको बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' को रिलीज डेट मिल चुकी है और सोशल मीडिया पर खुद एक्ट्रेस ने इस बात की घोषणा की है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है और 17 जनवरी को इसे रिलीज किया जाएगा।

कंगना रनौत ने X से पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर किया और इसमें कई दूसरे कलाकार भी नजर आए। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने लिखा कि "देश की सबसे शक्तिशाली महिला की गाथा और वह क्षण जिसने भारत की नियति बदल दी। 17 जनवरी 2025 को फिल्म को रिलीज किया जाएगा।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत की यह फिल्म 'इमरजेंसी' देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन पर आधारित बनाई गई है। जब वह सरकार में थी तो उनके द्वारा लगाए गए आपातकालीन को इस फिल्म में दर्शाया गया है। कंगना रनौत को फिल्म में इंदिरा गांधी की किरदार में देखा जाएगा और एक्ट्रेस ने खुद इस फिल्म का निर्देशन भी किया है।

कंगना रनौत के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर को जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपड़े को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। इसके अलावा इस फिल्म में सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी भी नजर आने वाली है।

Read more about: emergency kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X