ये क्या हुआ! कंगना रनौत को किसी एक्ट्रेस आया इतना प्यार, लिखा दिया लंबा चौड़ा नोट

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने अभिनय से ज्यादा अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। चाहे किसी की क्लास लगाना हो या फिर तारीफ करना हो, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि कंगना रनौत को किसी पर जमकर प्यार आया हो। खैर इस बार ऐसा हुआ है, कंगना रनौत को दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर पर खुब सारा प्यार आया है इसीलिए कंगना ने खास पोस्ट शेयर करके शर्मिला की तारीफ की है।
कंगना रनौत ने लिखा खास पोस्ट-
अभिनेत्री कंगना रनौट ने 8 जुलाई 2023 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शर्मिला टैगोर की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। ये तारीफ 'गुलमोहर' में उनके किरदार के लिए थी।
कंगना ने शर्मिला के लिए एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने कहा, "हाल ही में, मैंने एक प्यारी फिल्म गुलमोहर देखी। वेटरन सुपरस्टार शर्मिला जी को स्क्रीन पर वापस देखकर बहुत खुशी हुई। स्क्रीन पर उनकी मौजूदगी, वॉइस मॉड्यूलेशन, परफॉर्मेंस में बारीकियां सर्दियों की गर्मी की तरह थी। बहुत खूबसूरत और एलिगेंट।"
इसी पोस्ट में कंगना रनौत ने आगे वाहीदा रहमान के बारे में बात की। उन्होंने लिखा, "अब वाहीदा जी को जल्द ही फुल रोल में देखने की उम्मीद है।" यही नहीं, उन्होंने वाहीदा की एक थ्रोबैक फोटो भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। बात करें शर्मिला टैगोर की फिल्म 'गुलमोहर' की तो ये मूवी इसी साल मार्च में ओटीटी पर रिलीज हुई थी।
कंगना रनौत का वर्कफ्रंट-
बात अगर कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की करें तो कंगना के पास इस वक्त फिल्मों की भरमार है। उनके पास 'इमरजेंसी', 'तेजस' और 'चंद्रमुखी 2' जैसी फिल्में बैक-टू-बैक हैं। उनकी फिल्म 'इमरजेंसी' 24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस इंदिरा गांधी का किरदार निभाती दिखाई देंगी। कंगना की 'तेजस' इसी साल 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस एयर फोर्स पायलट का रोल प्ले करेंगी। वहीं, उनकी 'चंद्रमुखी 2' की रिलीज डेट का अभी एलान नहीं किया गया है। फैंस कंगना की फिल्मों का रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
