सुशांत सिंह राजपूत को मार डाला गया - कंगना रनौत ने किए करण जौहर के बारे में तीखे खुलासे

कंगना रनौत ने आखिरकार रिपब्लिक टीवी पर अर्णब गोस्वामी को एक ऐसा इंटरव्यू दिया है जिसे सुनकर हर कोई भौंचक्का रह जाएगा। कंगना की बातों में सच्चाई थी और उनके बयानों में एक साफ इरादा, ये सारी चर्चा को खत्म ना होने देने का इरादा। और कंगना ने परत दर परत हर बयान के साथ बॉलीवुड की कलई खोली।

कंगना ने साफ कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं मर्डर है। कंगना का कहना है, मैं ये नहीं कह रही हूं कि करण जौहर या आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि सुशांत मर जाए। किसी को नहीं पता था। लेकिन हां वो उसका टैलेंट ज़रूर मारना चाहते थे और वो काम उन्होंने बखूबी किया।

kangana-ranaut-explosive-interview-on-republic-tv-on-sushant-singh-rajput-murder

कंगना ने सवाल पूछा कि कितने लोगों को पता है कि गली बॉय से ज़्यादा कमाई छिछोरे ने की थी? लेकिन फिर भी अवार्ड फंक्शन में गली बॉय को सारे अवार्ड मिले। नितेश तिवारी को बेस्ट डायरेक्टर या सुशांत को बेस्ट एक्टर का अवार्ड क्यों नहीं दिया गया।

कंगना ने बताया कि इस इंडस्ट्री में बाहरी और अंदर का जो गणित है वो शर्मनाक है और ये लोग अब बेशरम हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि करण जौहर से लेकर महेश भट्ट तक ये सब सुसाइड गैंग हैं। ये आपको धीरे धीरे तोड़ते हैं।

कंगना ने साथ में ये भी कहा कि क्या इनके पिता - यश जौहर और यश चोपड़ा ये सब होने देते। इन दो लोगों ने बॉलीवुड को अमिताभ बच्चन और शाहरूख खान दिए लेकिन इनके बेटे इस समय इस इंडस्ट्री की बुरी हालत कर चुकी है। क्या शाहरूख खान को कभी यश चोपड़ा ने कहा कि तुम मेरे अलावा किसी के साथ काम नहीं कर सकते। तो आदित्य चोपड़ा कौन होते हैं ये बात लोगों से कहने वाले?

करण जौहर ने 25 साल की उम्र में अपने पिता की बदौलत शाहरूख खान और काजोल के साथ अपनी पहली फिल्म बना ली थी। ऐसे में इन लोगों को दूसरों के संघर्ष की इज़्जत करना कैसे आएगी। ये सब किटी पार्टी ग्रुप हैं। ये लोग बस दूसरों का मज़ाक उड़ा सकते हैं।

कंगना ने बताया कि कॉफी विद करण में मज़ाक मज़ाक में पूछा जाता है कि kill, marry or hookup। तो उसमें एक नाम बाहरी रख दिया जाता है क्योंकि बाकी लोगों को आप किल नहीं कह सकते। तो जब आलिया से पूछा गया तो उन्होंने भी सुशांत का नाम kill के लिए रख लिया क्योंकि बाकी दो ऑप्शन इंडस्ट्री के अंदर के होंगे।

कंगना यहीं नहीं रूकीं, उन्होंने कुछ स्पष्ट बयान दिए और तीखे सवाल उठाए -

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X