कंगना रनौत के एक्स बाॅयफ्रेंड का पुराना इंटरव्यू VIRAL-मुझे ड्रग्स लेने के लिए कहा, गालियां दी !
कंगना रनौत के मुंबई आने के साथ ही ड्रग्स को लेकर उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के एक्स बॅायफ्रेंड अध्ययन सुमन ने ये इंटरव्यू 2016 में डीएनए अखबार को दिया था। ये वो समय था जब कंगना रनौत और अध्ययन सुमन के ब्रेकअप की चर्चा तेजी से हो रही थी। अध्ययन ने कंगना पर कई आरोप लगाए थे।
इसी के आधार पर महाराष्ट्र सरकार ने कंंगना रनौत के ड्रग्स लेने पर सवाल उठाया है। एक्ट्रेस ने इस पर जवाब देते हुए कहा है कि वह ड्रग्स का सेवन नहीं करती हैं। वह हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। डीएनए अखबार को दिए गए इंटरव्यू में अध्ययन सुमन ने कंगना पर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन इस बार कंगना के सपोर्ट में अध्ययन ने उन्हें बहादुर महिला करार दिया है।

अध्ययन ने अपनी पुरानी बातचीत में कहा था कि कंगना फिजिकली और इमोशनल तौर पर उन्हें काफी टॅार्चर करती हैं। यहां तक कि कंगना उन्हें गालियां देने के साथ उन पर हाथ भी उठा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications