Emergency Trailer Out: इंदिरा बन कंगना ने हिला दी बॉक्स बॉक्स ऑफिस की नींव, जानिए कौन बना अटल बिहारी वाजपेयी

Kangana Ranaut Emergency Trailer Released

Kangana Ranaut Emergency Trailer Released: कंगना रनौत स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' का इंतजार एक्ट्रेस के फैंस को बेसब्री से है। फिल्म 'इमरजेंसी' से पोस्टर और टीजर जारी होने के बाद अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आज 14 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 'इमरजेंसी' का ट्रेलर जारी हो गया है। कंगना रनौत ने हाल ही में 'इमरजेंसी' के ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा हटाया था।

इमरजेंसी का ट्रेलर की शुरुआत से ही जोश से भरा है। कंगना रनौत बतौर पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी के रोल में अपना काम बखूबी निभा रही हैं। इसके अलावा ट्रेलर में आपातकाल और विपक्षी के नेताओं के सीन को दिखाया है। ट्रेलर में इंदिरा गांधी द्वारा साल 1975 में लगाए आपातकाल और उनके काम पर उंगली उठाने वाले सीन की भरमार है। ट्रेलर में लगभग सभी स्टारकास्ट का काम सामने आ चुका है।

इमरजेंसी फिल्म में कंगना रनौत इंदिरा गांधी के रोल में हैं जबकि अनुपम खेर को जयप्रकाश नारायण, श्रेयस तलपदे को अटल बिहारी वाजपेयी, अशोक छाबड़ा को मोरारजी देसाई, महिमा चौधरी को पुपुल जयकर जो इंदिरा गांधी की करीबी सहयोगी थीं, के किरदारों में देखा जा सकेग। फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के रोल में मिलिंद सोमन हैं, संजय गांधी के रोल में विशाक नायर और जगजीवन राव के रोल में सतीश कौशिक को देखा जा सकेगा।

वहीं, 'इमरजेंसी' के ट्रेलर रिलीज से पहले कंगना रनौत ने एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में कंगना ने लंबे चौड़े नोट के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर कंगना ने लिखा है, बड़ी स्क्रिन पर फिल्म देखने के आइडिया के कॉन्स्पेशन से, फिल्ममेकर होने से बड़ी कोई चीज नहीं है, आज बेहद खास दिन है, क्योंकि आज मेरे डायरेक्शन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, खुश हूं अपना काम आप सभी को दिखाने के लिए, फिल्म में आपकी भागीदारी का इंतजार है, इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहिए, बतौर स्टोरी टेलर मेरे दुनिया में आपका स्वागत है, 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को रिलीज होगी'।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X