Box Office पर इस तारीख को कंगना रनौत लगा रही हैं 'इमरजेंसी', गूंजा- इंदिरा इड इंडिया...

Kangana Ranaut Emergency Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' के फर्स्ट लु्क्स देखने के बाद से ही हर किसी को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया जा चुका है।
24 जून यानि आज ही के दिन 1975 को इंदिरा गांधी ने देश भर में इमरजेंसी का ऐलान किया था और इसी तारीख को अब कंगना ने अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर से इमरजेंसी के ऐलान की गूंड उठ चुकी है।
पहले इसकी रिलीज डेट अक्टूबर महीने में रखा गया था लेकिन अब कंगना ने बड़ा फैसला किया है और इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।
1 मिनट 12 सकेंड के इस टीजर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "रक्षक या तानाशाह? हमारे इतिहास के सबसे काले दौर का गवाह बनें जब हमारे राष्ट्र के नेता ने अपने लोगों पर युद्ध की घोषणा की। इमरजेंसी 24 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हो रही है।" इमरजेंसी इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। इसे हिंदी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को निर्देशन कंगना रनोट ने किया है और पटकथा रितेश शाह की है।
टीजर की शुरुआत होती है जिसमें 25 जून 1975 की वो तारीख दिखाई देती है, जिस दिन इस देश पर इमरजेंसी लगाई गई थी। इसके बाद आता है उपद्रव की सीन, अखबार की एक हेडलाइन जिस पर लिखा है कि देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। फिर अनुपम खेर की झलक भी दिखाई देती है, जिसमें वो सलाखों के पीछे नजर आते हैं।
लोग सड़कों पर निकल आए हैं, पुलिस दमनकारी नीति अपना रही है, गोलियां चला रही है। फिर आती है इंदिरा गांधी की दमदार आवाज इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा। आखिरी में लिखा आता है कि दुनियाभर के सिनेमाघरों में 24 नवंबर को फिल्म रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











