..................... Kangana Ranaut Emergency not yet cleared by censor board, getting death threat - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' पर फिर खड़ा हुआ विवाद, फिल्म को अभी तक नहीं मिला सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट

Kangana Ranaut Emergency

Kangana Ranaut's 'Emergency' not yet cleared by censor board: बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश की सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म के रिलीज की घोषणा भी कर दी है। बता दें कि कंगना की फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने को तैयार है। फिल्म को लेकर कंगना लगातार इंटरव्यू दे रही हैं, लेकिन फिल्म को लेकर लगातार विरोध भी जारी है। कंगना की 'इमरजेंसी' कई विवादों में फंस गई है। एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भी मिल गया है और फिल्म पर बैन लगाए जाने की मांग की गई है।

लेकिन इन सबके बाद भी कंगना को सेंसर बोर्ड से मिलने वाले सर्टिफिकेट का इंतजार था, लेकिन अब तो सेंसर बोर्ड ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। जी हां, कंगना ने हाल ही में अपने एक्स (ट्विटर) एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जहां वह काफी निराश होती नजर आ रही हैं। कंगना इस वीडियो में कहती नजर आ रही हैं कि 'कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेट मिल गया है, लेकिन यह गलत है। हमारी फिल्म क्लियर हो गई थी, लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गई है। क्योंकि बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं। जान से मार देने की और सेंसर बोर्ड वालों को भी धमकियां मिल रही हैं। हम पर यह प्रेशर है कि हम मिसेज गांधी का एसेसिनेशन ना दिखाएं। पंजाब के दंगे ना दिखाएं तो फिर दिखाएं क्या ? फिर क्या हुआ फिल्म अचानक से ब्लैकआउट हो जाती है।'

ये बहुत ही निराशाजनक है मेरे लिए। मुझे देश की इस स्थिति पर बहुत खेद है। आपको बता दें कि इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिला चौधरी, मिलिंद सोमन, श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और लेट श्री सतीश कौशक जी भी अहम किरदार में हैं। बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आ रहे हैं जहां कुछ लोगों ने कंगना को फिर ट्रोल किया है तो कई लोगों ने कंगना का साथ भी दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X