कंगना रनौत ने सांसद बनते ही निकाला इमरजेंसी का नया पोस्टर, छपवा दी नेहरू के लिए ऐसी बात

Kangana Ranaut Emergency

Kangana Ranaut Emergency Release Date: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जो कि पिछले कुछ समय से लोकसभा चुनावों में काफी बिजी थी उन्होंने अपनी जीत और सांसद की शपथ लेने के बाद अब अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस करना शुरू कर दिया है। ऐसे मे कंगना रनौत ने सबसे पहले अपनी मोस्ट अवेटिड फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट फाइनल की है और इनका ऐलान कर दिया है।

कंगना ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-'स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत। कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' नया पोस्टर देखने के बाद फैंस इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट के साथ-साथ कुछ ऐसा भी छपवाया गया है जिसपर कुछ लोगों का ध्यान जा रहा है। आप देख सकते हैं कि पोस्टर पर नीचे गुस्से में जनता का आक्रोश दिखाई दे रहा है और तरह तरह के बैनर दिख रहे हैं जिनपर तत्कालीन सरकार के खिलाफ बातें लिखी हुई हैं। एक नारा है- इंदिरा हटाओ- देश बचाओ। 'आकाश से नेहरू करें पुकार, मत कर बेटी अत्याचार' -आपातकाल के खिलाफ दिया गया एक नारा दिया गया था।

कंगना के इस पोस्टर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- कंगना शेरनी। वहीं दूसरे ने लिखा- 5वें नेशनल अवॉर्ड की तैयारी है। एक ने लिखा-ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होनी चाहिए। इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक भी कर दिया है।

बता दें कंगना रनौत ने 2021 में इमरजेंसी की घोषणा की और बाद में साफ किया कि भले ही इमरजेंसी एक राजनीतिक ड्रामा है, लेकिन यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। कंगना ना सिर्फ फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी बल्कि उन्होंने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है। इमरजेंसी में कंगना के साथ अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X