कंगना रनौत की 'Emergency' पंजाब में हुई बैन, सिख समुदाय ने किया जमकर विरोध, VIDEO

Kangana Ranaut Emergency Banned in Punjab: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज होने का कंगना को भी लंबे समय से इंतजार था। फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदली जा चुकी है तो कई बार फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन चला।
पंजाब में बैन हुई कंगना की इमरजेंसी
लेकिन इस सबके बाद भी कंगना रनौत की फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो ही गई है, लेकिन फिल्म को लेकर लोगों का कुछ खास रिस्पांस देखने को नहीं मिल रहा है। फिलम की कमाई की भी बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म अपना जलवा बिखरती उससे पहले ही कंगना रनौत को एक झटका लगा है। दरअसल पंजाब में कंगना की इमरजेंसी फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा है। इतना ही नहीं सिख समुदाय ने तो मांग की है फिल्म पर पंजाब में तुरंत बैन लगाना चाहिए।
#WATCH | Punjab | On the release of actress Kangana Ranaut's 'Emergency' in Punjab, Baljinder Singh Aulakh SHO, Amritsar says, "Security has been heightened here (at a cinema hall) after the SGPC's urge to stop the screening of film 'Emergency'...We also connected with the… pic.twitter.com/sazeHZ22ZX
— ANI (@ANI) January 17, 2025
अमृतसर के SHO बलजिंदर सिंह ने दिया बयान
वहीं अमृतसर के SHO बलजिंदर सिंह का कहना है कि एसजीपीसी के आग्रह पर सिनेमा हॉल में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। हम सिनेमा हॉल के प्रबंधक से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि यहां कोई भी स्क्रीनिंग नहीं रखी गई है। कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए हम यहां मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल तो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा ज सकता है कि पूरा सिख समुदाय इकट्ठा होकर फिल्म पर बैन लगाने के लिए प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
पहले दिन इतना कमा सकती है कंगना की फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म इमरजेंसी की सिर्फ 34 हजार टिकट बिकी हैं। फिलहाल तो ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म इमरजेंसी पहले दिन 1 से 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











