कंगना रनौत ईमेल केस में ऋतिक रोशन को झटका, मुंबई क्राइम ब्रांच भेजेगी एक्टर को समन, बड़ी खबर !
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत से जुड़े एक किस्से में ऋतिक रोशन को समन भेजने की तैयारी चल रही है। ये मामला सालों पुराना है। जब कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के कथित अफेयर को लेकर काफी बवाल हुआ था। मामाल इतना गंभीर हो गया था कि दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।
दोनों ने एक दूसरे के ऊपर सनसनीखेज आरोप भी लगाए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना रनौत की शिकायत पर ऋतिक पर किए गए केस में मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट ऋतिक को समन भेजने की तैयारी कर रही है।

हालांकि इस मामले में अभी तक कंगना रनौत, ऋतिक रोशन या फिर मुंबई पुलिस की तरफ से कोई तय जानकारी सामने नहीं आयी है। आपको बता दें कि ये पूरे केस का मामला साल 2016 से जुड़ा हुआ है। तभी से कंगना और ऋतिक की शिकायत पर इस केस की जांच की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications