..................... Kangana Ranaut drops supercute new photo of nephew Ashwatthama netizens says he is more cuter than kareena kapoor taimur - Hindi Filmibeat

कंगना के भतीजे ने करीना के तैमूर को किया फेल, दूसरी हीरोइनों से अलग कंगना खूब शेयर कर रही हैं तस्वीरें

kangana Ranaut

Kangana Ranaut Nephew Ashwatthama Photo: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। दरअसल, इन दिनों ये हसीना जहां अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं नवरात्रि में कंगना के घर नए मेहमान ने जन्म लिया है। कंगना की भाभी रितु सांगवान रनौत ने एक बेहद ही प्यारे बेटे को जन्म दिया है।

कंगना रनौत ने ये गुड न्यूज़ इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब एक बार फिर से कंगना ने अपने इस सुपरक्यूट भतीजे की तस्वीर शेयर की है जिससे किसी की भी नजरे हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आमतौर पर जहां सेलेब्स इन दिनों बच्चे के चेहरे को छिपाने के चलन को प्रमोट कर रहे हैं तो वहीं ऐसे में कंगना ने नवजात भतीजे की तस्वीरें ही फैंस के साथ शेयर कर हर किसी का दिल जीत लिया है।

कंगना के भतीजे का नाम अश्वत्थामा है। इस तस्वीर में ये बच्चा बिंदास अंदाज में लेटा आराम कर रहा है और इसकी क्यूटनेस हर किसी का दिल जीत रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "संडे मूड अश्वत्थामा" कंगना की इस तस्वीर पर तमाम फैंस दिल हार रहे हैं और एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि इस बच्चे की क्यूटनेस को करीना कपूर के तैमूर को भी फेल कर दिया है।

भतीजे की जन्म की तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, "मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी ऋतु रनौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशीर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सबके साथ बांटते हैं।"

बच्चे के साथ ही उन्होंने अपनी भाभी के लिए भी एक पोस्ट लिखा है। अस्पताल से भाभी के साथ नन्हें मेहमान की तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'मेरी प्यारी ऋतु रनौत तुम्हें एक हंसती-खिलखिलाती लड़की से एक उत्कृष्ट महिला और अब एक सौम्य मां में परिवर्तित होते देखना सुखद रहा। तुम्हारे और अक्षत के जीवन के इस गौरवशाली अध्याय के लिए मेरा ढे़र सारा प्यार और आशीर्वाद। इन तस्वीरों को वर्णन मैं कभी भी शब्दों में नहीं कर सकती। हमेशा प्यार और आशीर्वाद।'

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X