Pic of the day: कंगना रनौत ने बहन रंगोली को दुलहन की तरह सजाया और फिर यूं हुआ गृह प्रवेश
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंडेल लॉकडाउन के बीच अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। रंगोली ने एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी और साथ ही खुशी खुशी अपनी बहन कंगना पर अपना प्यार बरसाया।
दरअसल, रंगोली बिना किसी तैयारी के अपने घर में कदम रखने जा रही थीं लेकिन कंगना ने उन्हें बिल्कुल नई दुलहन की तरह सजाया।

तब जाकर रंगोली ने अपने घर में गृह प्रवेश किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं सोचती हूं कि जिनके पास इतनी प्यारी छोटी बहनें नहीं होती हैं वो अपना काम कैसे करते होंगे।
रंगोली ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा - इस लॉकडाउन में अपने घर जाना मुश्किल हो रहा था। चूंकि हम ग्रीन ज़ोन में हैं इसलिए मैंने और अजय ने तय किया कि हम उसी घर में रहते हैं जिससे कि सारा काम पूरा किया जा सके। हम अपने नए घर में शिफ्ट हो रहे थे। हमने पार्टी कैंसिल कर दी और केवल पूजा रखी।
जब कंगना ने मुझे अपने घर के कपड़ों में शिफ्ट होते देखा तो उसने कहा कि ये खास दिन है और ऐसे कैसे शिफ्ट होगी। उसने तुरंत मेरी साड़ी प्रेस की, मुझे मेरे शादी की ज्वेलरी पहनाई। उसने खुद मेरी करवा चौथ की साड़ी पहनी और बाग से फूल तोड़ कर हमारी हेयरस्टाईलिंग की।
तब जाकर हमने अपने खास दिन की पूजा की। तस्वीरें मैंने आपके साथ बांट ही दी है। कंगना ने मेरा दिन खास बना दिया।


Click it and Unblock the Notifications











