कंगना रनौत ने की कोरोना राहत कोष में सहायता, PM CARES फंड को 25 लाख का दान
इस समय जहां पूरा देश कोरोना महामारी से बचने की कोशिश कर रहा है वहीं बॉलीवुड स्टार्स आगे बढ़कर पैसे से भी कोरोना से जीतने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना पीड़ितों के लिए एक राहत कोष बनाया है जिसका नाम है PM CARES। अब कंगना रनौत ने भी इस राहत कोष में 25 लाख का दान किया है।
काफी लोग इस राहत कोष में सहायता राशि डाल रहे हैं जिसका इस्तेमाल ना सिर्फ पीड़ितों के लिए होगा बल्कि उनके लिए भी होगा जो ऐसे समय में अपने घर से हाथ धो बैठे हैं और सड़कों पर हैं।

इन लोगों के पास ना रहने को छत बची है और ना ही खाने को अनाज। अब केंद्र और राज्य सरकारें लगातार इन लोगों की सहायता के लिए आ रही हैं और सरकारों को आर्थिक रूप से सपोर्ट कर रहा है आपका और हमारा डोनेशन।
यहां देखिए अब तक बॉलीवुड स्टार्स का डोनेशन -


Click it and Unblock the Notifications