Global Prayer for SSR: कंगना रनौत को छोड़ सबने की सुशांत के लिए पूजा, एक्ट्रेस की टीम ने बताया कारण
सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए सीबीआई जांच की डिमांड की थी वहीं उन्होंने सुशांत के लिए पूजा का आह्वान किया था और 15 तारीख को फैन्स और सुशांत के दोस्तों ने Global Prayer for SSR में भाग लिया जहां पूरा दिन सुशांत के लिए प्रार्थना की गई।
लेकिन इस प्रार्थना में वो इंसान नहीं शामिल थीं जिनके हिसाब से उन्होंने ही सुशांत की मौत का पूरा मुद्दा उठाया। बात हो रही है कंगना रनौत की।

जी हां, कंगना रनौत और रिपब्लिक टीवी दोनों ही ये मानते हैं कि सुशांत मामले में पूछताछ कंगना के इंटरव्यू और सवाल उठाने के बाद शुरू हुई। लेकिन 15 अगस्त को जब पूरा विश्व एक साथ सुशांत सिंह राजपूत के लिए पूजा कर रहा था तो कंगना रनौत उसमें नहीं शामिल थीं।
सुशांत के लिए इस पूजा में कृति सैनन, अंकिता लोखंडे, काम्या पंजाबी, महेश शेट्टी सहित कई सितारे शामिल हुए। एकता कपूर अपने बेटे के साथ इस पूजा में शामिल हुई।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications