..................... Kangana Ranaut directly attacked Deepika Padukone regarding mental health both have an old enmity - Hindi Filmibeat

जब कंगना रनौत ने किया दीपिका पादुकोण पर सीधा वार, बोलीं- मेंटल अवेयरनेस के नाम पर चला रहीं धंधा...

Deepika Padukone, Kangana Ranaut

Kangana Ranaut to Deepika Padukone: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का जन्मदिन है। ऐसे में उनके बारें में बात करना तो जरुरी है। तो आज हम दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत की दुश्मनी को लेकर बात करेंगे, दोनों इंडस्ट्री में है परंतु दोनों के बीच कट्टर दश्मनी है। इसके पीछे एक बहुत पुराना किस्सा है, जिसके बारें में हम आपको बताएंगे।

दीपिका पादुकोण और कंगना की दुश्मनी-

फिल्म इंडस्ट्री में दुश्मन तो कई है पर दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत इंडस्ट्री की कट्टर दुश्मनों की लिस्ट में आती हैं। कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर वार करने का कभी कोई मौका हाथ से जाने नहीं दिया। एक बार बॉयकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के दौरान कंगना रनौत ने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर जमकर तंज कसे थे। इस दौरान कंगना ने दीपिका पादुकोण के मेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम को 'धंधा' बताया था। लेकिन इस सबकी शुरुआत कहीं और से हुई थी।

ये बात साल 2014 की है। जब दीपिका पादुकोण को उनकी मूवी 'हैप्पी न्यू ईयर' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। दीपिका ने अपनी अवॉर्ड एक्सेप्टेंस स्पीच में ये अवॉर्ड कंगना रनौत को उनकी मूवी 'क्वीन' के लिए डेडिकेट कर दिया। जो कंगना रनौत के गले नहीं उतरा।

इसके बाद साल 2015 में दीपिका पादुकोण ने कंगना रनौत से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए अपनी मूवी 'पीकू' की स्क्रीनिंग पर उन्हें बुलाया था। जहां कंगना रनौत पहुंची। बाद में उन्होंने भी दीपिका पादुकोण को अपनी मूवी 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की स्क्रीनिंग पर बुलाया। जहां दीपिका पादुकोण नहीं पहुंच पाई थी।

इस बात की खुन्नस कंगना रनौत ने बाद में डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में निकाली थी। अदाकारा कंगना रनौत ने कहा था, 'मैंने हमेशा अपने कलिग्स का सम्मान किया है। मगर वही व्यवहार बदले में नहीं मिलता तो बेहद दुख होता है।' दोनों की दुश्मनी यही से धीरे-धीरे शुरु हो गई।

फिर साल 2019 में आई कंगना रनौत की मूवी 'मेंटल है क्या' के टाइटल पर दीपिका पादुकोण के मेंटल अवेयरनेस की फाउंडेशन 'द लाइव लव लाफ फाउंडेशन' ने सवाल उठाए थे। दीपिका पादुकोण की इस फाउंडेशन ने एक ट्वीट कर इस मुद्दे को उठाया था। जिसमें लिखा था कि देश के करोड़ों लोग मानसिक बीमारी से जूझते हैं।

ऐसे में 'मेंटल' शब्द का इस्तेमाल न किया जाए। इसके बाद कंगना रनौत की मूवी का नाम 'जजमेंटल है क्या' रखा गया था। इसके बाद कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद दीपिका पादुकोण के मेंटल अवेयरनेस प्रोग्राम पर तंज कसते हुए कहा था, 'रिपीट आफ्टर मी.. डिप्रेशन का धंधा चलाने वालों को पुलिस ने उनकी औकात दिखा दी।'

कंगना ने एक ट्वीट में लिखा था,- 'अगर दीपिका पादुकोण ने अचानक कहा कि वो सुशांत की मृत्यु के बाद 10 साल के लिए डिप्रेशन में चली गई थीं। तो हम उन पर विश्वास करते हैं। और सुशांत को भी यही सम्मान मिलना चाहिए। अगर मैं मानसिक बीमार नहीं हैं और सुशांत के पिता नहीं है तो आप अपनी बीमारी हम पर क्यों थोप रहे हैं।'

कंगना ने दीपिका पादुकोण की पीआर एजेंस पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि वो उनके खिलाफ कैंपेन चलाती हैं। जो उनका करियर खराब कर सके। कंगना ने कहा था,- 'ये एजेंसी कोई और नहीं स्पाइस है। जो दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, आमिर खान और कई सितारों का काम देखती हैं। साल 2014 से ये लोग मेरे खिलाफ कैंपेन कर रहे हैं। मगर इनका वक्त खत्म हो चुका है।' तो इस तरह से कंगना और दीपिका के बीच दुश्मनी हो गई और आज तक चल रही है।

Read more about: deepika padukone kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X