Kangana Ranaut ने शादी से पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के लिए किया ऐसा पोस्ट!

Recommended Video
कंगना रनौत... जो कि इंडस्ट्री से काफी खफा रहती हैं और अक्सर ये आरोप लगाती हैं कि इंडस्ट्री की तरफ से उनको सपोर्ट नहीं मिलता है। हालांकि वो अपने दोस्तों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें करती रहती हैं। जैसे इस वक्त उनका एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होने जो कुछ भी लिखा है वो काफी चौकाने वाला है।
कंगना ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कितना रमणीय है यह कपल...फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही कभी हमें सच्चा प्यार देखने को मिलता है...वे एक साथ डिवाइन लगते हैं।' इसके साथ उन्होने नजर ना लगने वाला इमोजी भी साझा किया है।
कंगना रनौत का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर काफी समय से चर्चा है और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों काफी जल्दी इस पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं।
दोनों के लंबे समय से डेटिंग की अफवाह है और कथित तौर पर इस सप्ताह के अंत में राजस्थान में शादी कर सकते हैं। जबकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दोनों को लेकर खबरें आती हैं कि 2021 में आई फिल्म शेरशाह में दोनों ने साथ काम किया था और उसी दौरान इनकी नजदीकियां बढ़ गईँ थीं।
इस फिल्म में सिद्धार्थ ने शहीद विक्रम बत्रा की भूमिका निभाई थी और कियारा उनकी मंगेतर डिंपल चीमा के रूप में दिखाई दीं। फिल्म में उनकी केमिस्ट्री की काफी तारीफ हुई थी। हालांकि दोनों अपने करियर के चरम पर हैं और शादी करने जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications