जावेद अख्तर मानहानि केस- जज बोले 'कंगना रनौत अगली बार कोर्ट नहीं पहुंची तो होगी गिरफ्तारी!'
कंगना रनौत पर लगातार मानहानि का केस चल रहा है जो कि लेखक जावेद अख्तर ने किया था। लेकिन अब इस केस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि काफी चर्चा में हैं। दरअसल कंगना रनौत इस केस की सुनवाई के दौरान कोर्ट नहीं जाती हैं और ऐसा उन्होने दूसरी बार किया है। लगातार दो तारीखों पर ना आने के कारण अब कोर्ट के जज कंगना रनौत से काफी नाराज हैं। हालिया तारीख पर जावेद अख्तर और शबाना आजमी कोर्ट पहुंचे थे लेकिन कंगना रनौत का पता नहीं लगा।
इसके बाद जज ने साफ तौर पर कहा है कि अगर अगली बार कंगना रनौत ऐसा करती हैं तो कोर्ट की तरफ से उनको अरेस्ट वारंट जारी कर दिया जाएगा। इस सुनवाई के दौरान कंगना रनौत वकील रिजवान सिद्दीकी ही उपस्थित थे।

जज ने अपने आदेश में कहा है कि इस केस की अगली सुनवाई 20 सितंबर को की जाएगी। इस दिन कंगना रनौत का उपस्थित होना काफी आवश्यक है।
इस दौरान जज के द्वारा कारण पूछे जाने पर वकी का कहना था कि 15 दिन से वो लगातार अपनी फिल्म के कारण सफर पर हैं और उनको कोविड 19 के लक्षण हो गए हैं। इसी कारण वो इस दौरान कोर्ट नहीं पहुंची हैं।
गौरतलब है कि कंगना रनौत जावेद अख्तर पर कई बेबुनिया आरोप लगाए थे जिसके बाद वो विवादों में आ गईं थीं। जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस किया था। कंगना रनौत फिलहाल अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी हाल ही में रिलीज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications