मैंने बी ग्रेड और बेकार फिल्में की, मेरी बहन पर एसिड अटैक हुआ था, हमें पैसे चाहिए थे - कंगना रनौत
कंगना रनौत आजकल अपनी फिल्म पंगा प्रमोट कर रही हैं और अपनी पुरानी फिल्मों के बारे में बात करते हुए कंगना ने एक इंटरव्यू में अपनी बहन रंगोली के एसिड अटैक के बारे में बात करते हुए बताया कि इलाज के पैसों के लिए उन्होंने अजीब से अजीब फिल्म भी साईन की क्योंकि उस वक्त उनका फोकस केवल पैसे कमाना था।
गौरतलब है कि कंगना की बहन रंगोली पर तेज़ाब से हमला हुआ था जहां एक शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक लड़के ने उनके ऊपर एक लीटर तेज़ाब फेंक दिया था।

हालांकि रंगोली के मुजरिम को कुछ ही हफ्तों में बेल मिल गई थी और आज भी वो खुला घूमता है। रंगोली ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने जीने की इच्छा ही छोड़ दी थी लेकिन उनके पास उनकी बहन थी जिन्होंने उनका ख्याल रखा।
इस हादसे के बारे में कंगना रनौत ने भी पहली बार दिल खोलकर बात की और अपने संघर्षों के बारे में बताया -


Click it and Unblock the Notifications











