कंगना रनौत ने 4 दमदार लुक के साथ बताई 'धाकड़' की रिलीज डेट, 2022 में धुआंधार एक्शन, पूरी डिटेल
बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से अपनी आगामी दमदार एक्शन फिल्म को लेकर चर्चा में आ गई हैं। कंगना रनौत की थलाइवी में दमदार एक्टिंग के बाद अब उनका सारा फोकस धाकड़ की रिलीज को लेकर है। कंगना रनौत पहली बार इतने हाई स्तर का एक्शन करते हुए धाकड़ में नजर आयेंगी।
कंगना रनौत ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर बड़े ही शानदार तरीके से यह बताया है कि अगले साल कब धाकड़ फिल्म रिलीज होगी। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। कंगना रनौत धाकड़ फिल्म के इस लुक में काफी अलग नजर आ रही हैं।

अपने हर लुक में कंगना रनौत लाजवाब दिखाई दे रही हैं। कंगना रनौत ने यह भी बताया है कि उनका यह चाल लुक क्या बताता है। कंगना रनौत ने धाकड़ फिल्म के इस कोलाज के साथ लिखा है कि वह भयंकर,सामथर्य और निडर हैं। एजेंट अग्नि बड़ी स्क्रीन पर आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कंगना रनौत ने शेयर किया चार लुक
आपके लिए लेकर आ रहे हैं एक्शन स्पाई थ्रिलर धाकड़। जो कि 8 अप्रैल 2022 में थिएटर्स में रिलीज होगी। बता दें कि धाकड़ फिल्म में कंगना रनौत ने हॅालीवुड स्तर के एक्शव की ट्रेनिंग ली है। कंगना रनौत के साथ इस फिल्म की कास्टिंग में और भी कई बड़े नाम जैसे दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल शामिल हैं। दोनों फिल्म में खास भूमिका में दिखाई देंगे।

धाकड़ हाई बजट महिला फिल्म
याद दिला दें कि धाकड़ हिंदी सिनेमा की पहली हाई बजट महिला प्रधान फिल्म है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार धाकड़ फिल्म का बजट 100 करोड़ के करीब है। माना जा रहा है कि कंगना रनौत पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो बतौर फीमेल लीड 100 करोड़ के बजट वाली फिल्म करने जा रही हैं।

25 करोड़ का एक्शन सीन कंगना रनौत
जहां पर पूरी कहानी का फोकस कंगना रनौत पर ही रहेगा। केवल एक्शन के तौर पर कंगना रनौत के लिए 25 करोड़ से अधिक के पैसे खर्च किए गए हैं। बुडापेस्ट में धाकड़ के एक्शन सीन की सबसे अधिक शूटिंग की गई है। धाकड़ पूरी तरह से कंगना रनौत की एक्शन से लबरेज फिल्म है। यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। एक्शन के साथ कंगना रनौत का धाकड़ का पहला लुक पहले ही सामने आ चुका है।


Click it and Unblock the Notifications