खुलासा: आमिर नहीं बनेंगे कंगना के पापा
कंगना रनौत ने आखिरकार सारी अफवाहों पर लगाम लगाते हुए बयान दिया है कि आमिर खान की आगामी फिल्म 'दंगल' उन्हें कभी ऑफर ही नहीं हुई। आपको बता दें, कुछ दिनों से यह खबर सूर्खियों में थी कि दंगल में कंगना रनौत आमिर खान की बेटी की भूमिका निभाने वाली हैं। 'दंगल' महावीर सिंह फोगाट नाम के पहलवान की असल जिंदगी पर आधारित है।
फिल्म में महावीर सिंह के किरदार के रूप में आमिर खान नजर आयेंगे। जबकि खबरें थी कि कंगना महावीर की बेटी गीता फोगाट के किरदार में दिखाई देंगी। आपको बता दें कि गीता को भारत की पहली महिला पहलवान के तौर पर पहचाना जाता हैं। उन्होंने 2012 में हुए समर ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था।
बहरहाल, कंगना ने इन अफवाहों को फिलहाल शांत कर दिया है। कंगना ने कहा कि, 'यदि कोई ऐसा रोल उन्हें ऑफर होता है तो वो काफी खुश होंगी, लेकिन दंगल उन्हें कभी ऑफर ही नहीं हुआ।' कंगना ने कुछ समय पहले भी आमिर के साथ काम करने की इच्छा जताई थी।
'दंगल' का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। उम्मीद है अगर उन्होंने अभी तक गीता के किरदार के लिए किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया है तो वे कंगना रनौत का सोच सकते हैं। फिल्म क्वीन के बाद लोगों की कंगना से उम्मीदें भी काफी बढ़ गईं हैं। वहीं आमिर खान ने भी कंगना के काम की काफी तारीफ की है।


Click it and Unblock the Notifications
