15 साल के वैभव सूर्यवंशी से कंगना रनौत ने रखी इतनी बड़ी डिमांड, बोलीं- विराट कोहली से भी शानदार...

Kangana Ranaut On Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में बड़ा मुकाम हासिल करते हुए भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह बना ली है। इतनी कम उम्र में मिली इस सफलता को लेकर उनकी जमकर सराहना हो रही है। उन्हे सलाम करने वालों की लिस्ट में अब कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है।

Kangana Ranaut On Vaibhav Suryavanshi

कंगना रनौत ने की वैभवव सूर्यवंशी की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी की शानदार फॉर्म पर कंगना रनौत ने रिएक्ट किया है और उनकी जमकर प्रशंसा की है। आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने एक मशहूर ग़ज़ल के जरिए वैभव को बधाई देते हुए कहा कि इतनी छोटी उम्र में टीम इंडिया में चयन होना बेहद गर्व और प्रेरणा देने वाला पल है।

वर्ल्ड कप घर लाएंगे

मुझे उम्मीद है कि वैभव आगे चलकर सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान खिलाड़ियों से भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे और वर्ल्ड कप घर लाएंगे।'' इसी बातचीत के दौरान कंगना ने एक मशहूर गजल की पंक्तियां भी सुनाईं- 'ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन...जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन... नई रीत चलाकर तुम, ये रीत अमर कर दो।'

देश का नाम रोशन करें

जब कंगना से पूछा कि क्या उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना है, तो उन्होंने कहा, ''काम की व्यस्तता के चलते मुझे क्रिकेट देखने का ज्यादा समय नहीं मिल पाता। मैं हर उभरते हुए युवा खिलाड़ी को शुभकामनाएं देती हूं और चाहती हूं कि वे देश का नाम रोशन करें। मेरा मकसद किसी पर दबाव डालना नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों को प्रेरित करना है ताकि वे अपने खेल में और बेहतर कर सकें।''

सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में टीम में शामिल

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर से भी कम उम्र में भारतीय टीम में जगह बनाई है। सचिन को 16 साल की उम्र में टीम इंडिया में मौका मिला था, जबकि वैभव को 15 साल की उम्र में यह अवसर मिला है। इसी वजह से उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कहा जा रहा है।

कंगना खुद संभालती है अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स

इसके अलावा, कंगना रनौत ने खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपनी सोशल मीडिया टीम से अपने अकाउंट्स की कमान वापस क्यों ले ली और क्यों वह खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संभालना पसंद करती हैं।

पसंद नहीं आया टीम का काम

कंगना रनौत ने कहा, ''मुझे सोशल मीडिया पर लोगों से सीधे बात करना ज्यादा पसंद है। एक समय मेरा सोशल मीडिया अकाउंट मेरी टीम संभाल रही थी, लेकिन टीम द्वारा लिखे जाने वाले पोस्ट और कैप्शन मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आते थे। वे इतने औपचारिकता से भरे होते थे कि ऐसा लगता था जैसे कोई व्यक्ति केवल जीवित रहने के लिए माफी मांग रहा हो। एक दिन मैंने अपनी टीम से पूछा कि आखिर ये किस तरह की भाषा लिखी जा रही है। हर बात को जरूरत से ज्यादा सफाई देने वाले अंदाज में पेश करना सही नहीं है। इसी वजह से मैंने सोशल मीडिया की कमान फिर से अपने हाथ में लेने का फैसला किया।''

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X