..................... Kangana Ranaut ने 'द केरल स्टोरी' पर दिया बड़ा बयान, विरोध कर रहे लोगों को कह दिया 'आतंकवादी' | Kangana Ranaut defends The Kerala Story, says anyone who says the film is attacking them is a terrorist - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut ने 'द केरल स्टोरी' पर दिया बड़ा बयान, विरोध कर रहे लोगों को कह दिया 'आतंकवादी'

kangana-ranaut-defends-the-kerala-story-says-anyone-who-says-film-is-attacking-them-is-a-terrorist

Kangana Ranaut defends The Kerala Story: कंगना रनौत ने 'द केरल स्टोरी' के मेकर्स का समर्थन किया है और उन लोगों की आलोचना की है जो फिल्म की रिलीज के खिलाफ हैं। सुदीप्तो सेन निर्देशित इस फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी मुख्य भूमिका में हैं। विवादों के बीच कंगना रनौत ने मेकर्स का साथ दिया।

हालिया एक इवेंट के दौरान कंगना रनौत को फिल्म और रिलीज से जुड़े विवादों के बारे में अपने विचार शेयर करने के लिए कहा गया। कंगना ने स्पष्ट रूप से कहा कि फिल्म एक धार्मिक समुदाय को नहीं, बल्कि एक चरमपंथी संगठन को लक्षित कर रही है।

ISIS का सच दिखा रही है फिल्म

एक्ट्रेस ने कहा, "देखिए मैंने फिल्म देखी नहीं है लेकिन फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की बहुत कोशिश की गई है। मैंने इसे आज पढ़ा, अगर मैं गलत हूं तो मुझे सही करें, उच्च न्यायालय ने कहा है कि फिल्म पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है। मुझे नहीं लगता है कि यह किसी को बुरा दिखा रही है, बल्कि केवल आईएसआईएस का सच दिखा रही है, है ना? अगर हाईकोर्ट, देश का सबसे जिम्मेदार निकाय यह कह रहा है, तो वे सही हैं। आईएसआईएस एक आतंकवादी संगठन है। ऐसा नहीं है कि मैं ही उन्हें आतंकवादी कह रही हूं, हमारा देश, गृह मंत्रालय और अन्य देशों ने भी उन्हें ऐसा कहा है।"

ISIS आपको आतंकी संगठन नहीं लगता, तो आप भी आतंकवादी हैं

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप ऐसा समझते हैं कि वो आतंकवादी संगठन नहीं है तो जाहिर सी बात है फिर आप भी आतंकवादी ही है। एक आतंकवादी संगठन, जिसको कानूनी तौर पर, नैतिक रूप से, हर मानक से आतंकी कहा जा रहा है.. लेकिन आपको लगता है वो आतंकवादी नहीं है तो फिल्म से ज्यादा आप एक बड़ी समस्या हैं। आपको पहले यह सोचना चाहिए कि आप जीवन में कहां खड़े हैं।"

कंगना ने यह भी बताया कि वह उन लोगों के बारे में बात कर रही हैं जो सोचते हैं कि फिल्म उन पर हमला कर रही है। एक्ट्रेस ने कहा, "अगर आपको लगता है कि यह फिल्म आप पर हमला कर रही है तो आप एक आतंकवादी हैं। मैंने कुछ नहीं कहा भाई, ये सिंपल मैथ्स है।"

Read more about: the kerala story kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X