तापसी पन्नू ने मेरे बारे में हमेशा ही ऊलज़लूल बातें की हैं - कंगना रनौत
आज सुबह बॉलीवुड में एक नई कंट्रोवर्सी हुई जब कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या ट्रेलर की तारीफ तापसी पन्नू ने की। इसके बाद कंगना की बहन ने तापसी को आड़े हाथों लिया और उन्हें सस्ती कंगना रनौत कहा। तापसी के बचाव में अनुराग कश्यप भी आए लेकिन उन्हें भी नहीं बख्शा गया। रंगोली के सारे ताने आप पढ़ सकते हैं यहां।
खैर अब रंगोली के समर्थन में खुद कंगना रनौत उतर चुकी हैं और उनका कहना है कि वो अपनी बहन का साथ उसी तरह दे रही हैं जैसे अनुराग कश्यप ने तापसी पन्नू का साथ दिया है। और उनका कहना है कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

कंगना ने माना कि तापसी पन्नू ने कई इंटरव्यू में कंगना रनौत के बारे में काफी उलटी सीधी बातें की हैं और ये रंगोली को बिल्कुल पसंद नहीं आया। इसलिए जब आज तापसी ने मेरी फिल्म की तारीफ की तो रंगोली ने उनका सच्चा चेहरा सबके सामने लाने की कोशिश की।
गौरतलब है कि कंगना रनौत और राजकुमार स्टारर जजमेंटल है क्या 26 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। पहले इसी दिन ऋतिक रोशन की सुपर 30 रिलीज़ होने वाली थी लेकिन फिर जब कंगना की फिल्म की तारीख भी यही रखी गई तो ऋतिक ने अपनी फिल्म पहले रिलीज़ करने का फैसला किया।
वैसे कंगना रनौत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी जमकर धोया था। पढ़िए इस इंटरव्यू के कुछ अंश -


Click it and Unblock the Notifications











