..................... Kangana Ranaut Defends Aishwarya Rai Amid Cannes 2026 Trolling Says She Is Not Here To Please Anyone - Hindi Filmibeat

'रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की डाल लें आदत, ऐश्वर्या को ट्रोल करने वालो पर भड़की कंगना!

Kangana Ranaut On Aishwarya Rai Cannes 2026 Look: कंगना रनौत अपने बेबाक का अंदाज की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन को ट्रोल करने वाले लोगों पर धावा बोल दिया है। दरअसल हु आर यूं कि ऐश्वर्या राय हर साल की तरह इस बार भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। लेकिन इंटरनेट पर काफी सारे लोग ऐसे हैं जो उनके लुक्स को लेकर उन्हें ट्रोल करते हुए नजर आए हैं। अब इसी बीच कंगना रनौत ने ट्रेलर्स को करारा जवाब दिया और कहा कि ऐश्वर्या को किसी को खुश करने या फिर खुद को साबित करने की कोई जरूरत नहीं है।

Kangana Ranaut Aishwarya Rai

कंगना ने सोशल मीडिया पर किया ऐश्वर्या का सपोर्ट

कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ऐश्वर्या की तस्वीर को शेयर किया और एक बहुत लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की अपनी पहचान और खुद को जाहिर करने का एक तरीका होता है। हर एक महिला को अपनी जिंदगी और सोच को अपने तरीके से जीने का पूरा अधिकार होता है। किसी भी औरत की जिम्मेदारी नहीं होती है कि वह दूसरों को खुश करें या फिर उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे।

कंगना ने ट्रोलर्स को दिया चैलेंज

कंगना रनौत ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिख के ऐश्वर्या राय बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर किसी को भी उनका लुक पसंद नहीं आया तो पहले वह खुद दिखाएं कि उनमें क्या खास है। उन्होंने यह भी साफ कहा कि ऐश्वर्या राय रेड कार्पेट पर किसी को इंप्रेस करने के लिए नहीं आई है। वह पहले से ही बहुत शानदार है और अगर लोगों को उम्र दराज महिलाओं को रेड कार्पेट पर देखने की आदत नहीं होती है, तो अब इसकी आदत उन्हें डाल लेनी चाहिए।

कंगना रनौत का अब यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही काफी सारे लोग उनके इस बयान की तारीफ करते हुए भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई थीं ऐश्वर्या राय

दरअसल, कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के दोनों लुक्स काफी चर्चा में रहे। एक तरफ फैंस उनके ट्रेडिशनल और ग्लैमरस अंदाज की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ लोग उनके फैशन चॉइस को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरु कर दी।

देरी से पहुंचीं लेकिन छा गईं ऐश्वर्या

इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय थोड़ी देरी से पहुंचीं। वह हर साल लोरियल पेरिस की तरफ से इस इंटरनेशनल इवेंट का हिस्सा बनती हैं। इस बार जब आलिया भट्ट पहले ही लोरियल की तरफ से कान्स पहुंच गईं, तो सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि शायद उन्होंने ऐश्वर्या को रिप्लेस कर दिया है। लेकिन क्लोजिंग सेरेमनी से पहले ऐश्वर्या ने एंट्री लेकर सभी अफवाहों को गलत साबित कर दिया। उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X