जावेद अख्तर ने कोर्ट में दर्ज कराया कंगना रनौत के खिलाफ बयान- 25 साल की मेरी छवि को ठेस पहुंचा
कंगना रनौत के खिलाफ बॅालीवुड से आवाज आना तेज हो गई है। कंगना रनौत लगातार सोशल मीडिया के जरिए बॅालीवुड से जुड़े कई लोकप्रिय चेहरों पर आरोप लगा चुकी हैं। खुद के खिलाफ कंगना की उठती आवाज को रोकने के लिए गीतकार जावेद अख्तर ने मानहानि का केस दर्ज किया।
जावेद अख्तर ने गुरुवार को अंधेरी की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेस कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया। आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर टिप्पणी की थी। जिसे लेकर जावेद अख्तर ने उन पर मुकदमा किया।

इस मामले की आगे की प्रक्रिया को बढ़ाते हुए जावेद अख्तर ने अपना बयान रिकॅार्ड करवाया है। मानहानि के आरोप में दर्ज बयान के बाद कोर्ट शिकायत दर्ज करने को लेकर वकील का पक्ष सुनेगा। इसके बाद अदालत की तरफ से कंगना रनौत को मानहानि का नोटिस जारी होगा।


Click it and Unblock the Notifications











