कंगना रनौत इस बिजनेसमैन को कर रही हैं डेट? तस्वीरें सामने आते ही फिर शुरु हुईं अफवाहें!

कंगना रनौत अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर का हिस्सा रहती हैं। उनके नाम अक्सर लोगों से जुड़ते रहते हैं। अब एक बार फिर से कंगना रनौत को लेकर खबरें हैं कि वो एक बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं।
हम बात कर रहे हैं EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी की जो कि हाल ही में उनके साथ स्पॉट किए गए हैं। इन दोनों की तस्वीरें सीधे अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से वायरल हो रही हैं। इसके बाद से ही दोनों को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
निशांत पिट्टी इतना लाइमलाइट में नहीं रहते लेकिन अब वो चर्चा में हैं। रूमर कपल इस दौरान कई बार साथ में दिखा था और पोज भी दिए थे। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं लोगों ने इमरजेंसी एक्ट्रेस को लेकर बातें करना शुरु कर दिया।
सोमवार को इस मंदिर का उद्घाटन हुआ था और अगले दिन यानि मंगलवार को कंगना और निशांत ने एक बार फिर साथ में मंदिर का दौरा किया था। तस्वीरें रेडिट तक पहुंच गईं और कई लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि वे डेटिंग कर रहे हैं।
इससे भी बढ़कर, कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि उन्हें एक साथ देखा गया है। कुछ हफ्ते पहले भी कंगना निशांत के घर गई थीं, जिससे डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली थी। इसके बाद लोग लगातार कमेंट्स करते हुए दोनों का नाम आपम में जोड़ रहे हैँ। अब देखने वाली बात होगी कि कंगना इसपर किसी तरह का रिएक्शन देती हैं या नहीं।
वर्कफ्रंट
कंगना ने अभी तक अफेयर की इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वर्कफ्रंट पर, अभिनेत्री अपनी आगामी फिल्म इमरजेंसी के लिए तैयारी कर रही है। वह फिल्म में अभिनय और निर्देशन कर रही हैं। फिल्म में उन्होने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। देखने वाली बात होगी कि फिल्म रिलीज होकर कितना धमाल कर पाती है।


Click it and Unblock the Notifications