..................... Kangana Ranaut criticize Saroj Khan statement on rape in bollywood industry rape karte hai lekin roti bhi dete hain - Hindi Filmibeat

"रेप तो करते हैं लेकिन रोटी भी तो देते हैं...", कंगना रनौत ने उड़ा दी बॉलीवुड खान की धज्जियां

Kangana Ranaut On Saroj Khan Rape Statement

Kangana Ranaut On Saroj Khan Rape Statement: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक सांसद भी बन चुकी है। इतना ही नहीं वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बेबाक अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वह निडर होकर अपनी हर एक बात कहती है और अब वह बीजेपी पार्टी में भी शामिल हो गई है।

इस समय हेमा कमेटी रिपोर्ट को लेकर मलयालम इंडस्ट्री में भी काफी ज्यादा नए-नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अब इसी बीच कंगना रनौत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कंगना रनौत के इस वीडियो को देखने के बाद में हर कोई काफी ज्यादा हैरान होता हुआ नजर आ रहा है।

न्यूज़ 18 चौपाल इवेंट के दौरान कंगना रनौत ने बात करते हुए कहा कि "क्या आपको पता है कि यह हीरो महिलाओं का किस तरीके से शोषण किया करते हैं? वह लोग पहले तो उनको डिनर पर बुलाते हैं और मैसेज करते हैं। कहते हैं कि मेरे घर आओ। कोलकाता में हुए दुष्कर्म को ही देख लो। मुझे खुद इन सब चीजों को लेकर कितनी धमकियां मिली है।"

कंगना रनौत आगे बताती है कि "हमको पता है कि हम महिलाओं की इज्जत नहीं करते और फिल्म इंडस्ट्री भी इससे पीछे नहीं है। अगर कॉलेज में लड़के लड़कियों पर कमेंट किया करते हैं तो फिल्मों में भी दिखने वाले हीरो इसमें किसी से भी कम नहीं है।"

कंगना रनौत ने तो दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को भी इसमें घसीट दिया और उनके स्टेटमेंट को दोहराया जिस वजह से कोरियोग्राफर को काफी ज्यादा खरी-खोटी सुनाने को भी मिली थी। दरअसल सरोज खान ने कास्टिंग काउच को लेकर कहा था कि "हर लड़की के ऊपर कोई ना कोई हाथ साफ करने की कोशिश जरूर करता है।"

सरोज खान ने आगे यह भी कहा था कि "लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े हुए हैं और सरकार के लोग भी तो करते हैं। लेकिन अगर फिल्म इंडस्ट्री दुष्कर्म करती है तो रोटी भी तो वही देता है।" कंगना रनौत रहती है कि "फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की इस तरह की स्थिति है।"

हालांकि अगर हम कंगना रनौत के बारे में बात करें तो 6 सितंबर को उनकी फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली थी और काफी सारे विवादों के चलते रिलीज डेट को टाल दिया गया है। फिल्म में एक्ट्रेस को इंदिरा गांधी का किरदार निभाने का मौका मिला। लेकिन सिख समुदाय के लोगों ने इसको गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया और इसीलिए अब फैंस भी इस फिल्म की नई रिलीज़ डेट का इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: kangana ranaut saraj khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X