INDIA गुलामी वाला नाम है.. कंगना रनौत के इस बयान से मचा बवाल, ट्वीट वायरल

kangana ranaut

कंगना रनौत भी इस वक्त इंडिया बनाम भारत वाले डिबेट का हिस्सा बन गईं हैं और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको हैरान कर देगा। कंगना रनौत का कहना है कि इंडिया नाम तो बदलना ही चाहिए था क्योंकि ये गुलामी वाला नाम है।

दरअसस इस दौरान कंगना रनौत ने एक पोस्ट किया था और लिखा कि उन्होने दो साल पहले इसको लेकर ट्वीट किया था। इस ट्वीट में लिखा था, "भारत आगे तब बढ़ेगा जब इसकी जड़ें प्राचीन आध्यात्मिकता और ज्ञान पर आधारित होंगी।

यही हमारी सभ्यता की आत्मा है। सारा संसार हमारी ओर देखेगा और हम जब विकाश ओर बढ़ेंगे को सबकी नजर होगा। इसके लिए सबसे पहले पश्चिमी दुनिया की सस्ती नकल न बनें और वेदों, गीता और योग में गहराई से देखें। क्या ये हो सकता है कि गुलामी वाले नाम इंडिया को हम भारत में बदल सकते हैं।''

इसके बाद कंगना रनौत ने इस बात को लेकर मंगलवार को ट्वीट किया था। "ऐसे लोग भी हैं जो इसको काला जादू कहते हैं...यह बस ग्रे मैटर है, सभी प्यारे लोगों को बधाई क्योंकि हम एक गुलामी वाले नाम से मुक्त हो गए...जय भारत।" कंगना रनौत के इस ट्वीट से इतना तो तय है कि वो बीजेपी के समर्थन में है और राजनीतिक पक्ष काफी खुलकर रख रही हैं।

हालांकि देखने वाली बात होगी कि कब उनके इस पोस्ट पर किसी राजनेता का रिएक्शन सामने आता है। कंगना रनौत को लेकर कहा जाता है कि वो सरकार के पक्ष में रहती हैं और उनके समर्थन में कई बार बातें करती हैं।

हालांकि चुनाव लड़ने की बात पर वो कभी राजी नहीं होती हैं। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत कुछ शानदार प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं जो कि आने वाले समय में नजर आएंगे। हालांकि देखना ये है कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कैसा धमाका करती हैं।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X