..................... Kangana Ranaut cow leather bag controversy Kangana Ranaut Hermes 5 lakh bag full controversy and memes - Hindi Filmibeat

गाय की चमड़ी का बैग खरीने के लिए कंगना ने दिए 5 लाख रुपये, संसद में पहुंची तो हो गया बवाल

Kangana Ranaut Hermes Bag Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक्टिंग और राजनीति के साथ साथ स्टाइल की दुनिया में ट्रेंड सेटर मानी जाती हैं। पार्लियामेंट में कंगना रनौत की स्पीच से ज्यादा उनके लुक्स के चर्चे होते हैं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से वायरल होती हैं। हालांकि अब कंगना अपने स्टाइल के कारण जरा विवादों में घिरती दिखाई दे रही हैं।

Kangana Ranaut Hermes Bag Controversy

कंगना रनौत के बैग पर छिड़ा विवाद

कंगना रनौत के पर्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है। दरअसल, अभिनेत्री कई बार लग्जरी Hermès Herbag Messenger 39 कैरी करते और उसे फ्लॉन्ट करते दिखाई दे चुकी है। अब कई लोगों ने इसी लेकर उन्हें निशाने पर ले लिया है। विवाद को कारण है इस बैग में इस्तेमाल की कई गाय की चमड़ी की लेदर।

कंगना रनौत का गाय की चमड़ी से बना बैग

जहां एक ओर कंगना रनौत और उनकी पार्टी गौ माता की सेवा की बातें करती हैं वहीं ऐसे में लोगों का कंगना का गाय की चमड़ी से बना बैग इस्तेमाल करना जरा भी नहीं भा रहे है और उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस पर कंगना का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

लग्जरी बैग की कीमत

कंगना के इस लग्जरी बैग की बात करें तो इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये है। हालांकि पूरी तरह लेदर से बने Birkin या Kelly के उलट Herbag एक हाइब्रिड डिज़ाइन है-इसका मुख्य हिस्सा टिकाऊ कैनवास से बना होता है, जबकि फ्लैप, हैंडल और स्ट्रैप जैसे महत्वपूर्ण हिस्से ट्रीटेड काउहाइड लेदर से तैयार किए जाते हैं।

कंगना पर भड़क उठे लोग

इसी के कारण विवाद छिड़ गया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने जल्दी ही ये बात पकड़ ली कि एक तरफ गाय की सुरक्षा की बात की जाती है, और दूसरी तरफ ऐसे महंगे विदेशी ब्रांड का सामान इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें गाय के चमड़े का इस्तेमाल होता है।

साफ़ तौर पर समझ लें-ये पूरी तरह लेदर का बैग नहीं है, लेकिन ये लेदर-फ्री भी नहीं है। ये बीच की स्थिति में आता है, और यही बात चर्चा को और तेज़ कर देती है। क्योंकि आजकल बारीक बातें कम ध्यान खींचती हैं, लेकिन विरोधाभास जल्दी वायरल हो जाते हैं।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X