रावण दहन के समय कंगना रनौत नहीं चला पाईं तीर, वीडियो वायरल होते ही हुईं बुरी तरह से ट्रोल!

kangana ranaut

कंगना रनौत इस वक्त अपनी फिल्म तेजस को लेकर खबरों का हिस्सा हैँ। लगातार इस फिल्म की प्रमोशन के लिए वो इधर उधर जा रही हैं। लेकिन हाल ही में दिल्ली के लव कुश ग्राउंड पर पहुंचकर उन्होने जो इतिहास रचा वो काफी अलग है।

अभिनेत्री ने इस दौरान रावण का पुतला दहन किया और ऐसा करने वाली पहली महिला बन गईँ। इसके पहले किसी भी महिला के द्वारा रावण दहन नहीं किया गया था। हालांकि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अभिनेत्री बुरी तरह से ट्रोल की जा रही हैं।

दरअसल एक वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कंगना रनौत को धनुष बाण के साथ देखा जा सकता है। हालांकि कई कोशिशों के बाद भी एक्ट्रेस तीर चलाने में असफल रहीं। इसके बाद कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

लोग उनको तीर ना चला पाने को लेकर खरी खोटी सुना रहे हैँ। वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि उनके आसपास मौजूद लोग उन्हें तीर चलाना सिखा रहे हैं। कंगना ने तीर चलाने की तीन बार कोशिश की लेकिन तीनों बार असफल रहीं। कंगना ने इस दौरान जय श्री राम का नारा भी लगाया।

लोगों ने ट्रोल करते हुए लिखा, "मुझे तो ये सब देखकर शर्मिंदगी महसूस हो रही है।" एक ने लिखा, ''बॉलीवुड की एक्शन क्वीन है ये।'' एक ने का कहना था, "देखना बहुत दर्दनाक है।" एक ने लिखा, ''कंगना रनौत को उस वक्त कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई होगी।''

एक ने लिखा, ''उस व्यक्ति को देखकर मेरी हंसी नहीं रुक रही है जो बैकग्राउंड में बोल रहा है, पुतला जल जाए। असत्य पर सत्य की जीत हुई है।'' इस तरह के तमाम मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

हालांकि कंगना रनौत की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। इस दौरान अभिनेत्री अकेले नहीं थीं बल्कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी शामिल हुए। आप देखिए ये वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है..

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X