पाकिस्तान को लेकर जावेद अख्तर ने दिया ऐसा बयान, तारीफ किए बिना नहीं रह पाईं कंगना रनौत!

कुछ समय पहले आपने देखा होगा कि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच सोशल मीडिया पर वॉर देखने को मिली थी। लेकिन अब एकदम से उल्टी गंगा बह गई है और कंगना रनौत ने कुछ ऐसा कर दिया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल जावेद अख्तर के इस वीडियो को साझा करते हुए कंगना रनौत ने गीतकार की तारीफ की है और उनका कमेंट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो की बात करें तो इसमें गीतकार जावेद अख्तर मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमलों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं और इस दौरान उन्होने बयान दिया कि, भारतीयों को यह नहीं भूलना चाहिए कि हमलों के अपराधी पाकिस्तानी थे।
जावेद ने कहा, "हमलावर नॉर्वे या मिस्र से नहीं थे। वे अभी भी आपके देश में मौजूद हैं, इसलिए अगर कोई भारतीय इस बारे में शिकायत करे तो आपको नाराज नहीं होना चाहिए।' इसके अलावा जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को लेकर भी बयान दिया।
इसपर रिएक्ट करते हुए कंगना ने लिखा, ''जब मैं जावेद साहब की कविता सुनती हूं तो लगता था ये कैसे मां सरस्वती जी की इन पे इतनी कृपा है, लेकिन देखो कुछ तो सच्चाई होती है इंसान में तभी तो खुदाई होती है उनके साथ में। जय हिन्द। घर में घुस के मारा.. हा हा।''
इसके बाद धड़ल्ले से वीडियो वायरल हो गया और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। कुछ लोग जावेद अख्तर की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ हैरान हैं कि कंगना रनौत ने आखिर उनकी तारीफ कैसे कर दी।
इस तरह से लगातार लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त इमरजेंसी को लेकर बिजी हैं जिसमें वो इंदिरा गांधी का किरदार निभा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications