कंगना रनौत और सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी फिल्म, ऋतिक की वजह से नहीं बनी बात
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर एक्ट्रेस कंगना रनौत करीब एक महीने से आक्रमक रूप में नजर आ रही हैं। उनका आरोप है कि बॉलीवुड में गुटबाजी होती है और इसके शिकार सुशांत जैसे आउटसाइडर होते हैं। इस बीच एक नए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने खुलासा किया कि एक फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत और वह नजर आने वाले थे। लेकिन फिर कुछ उठापठक उनकी जिंदगी में शुरू हो गई और उस प्रोजेक्ट की बात अधर में छूट गई।
ETimes से बात करते हुए कंगना ने कहा, "मुझे आज भी वह दिन याद है जब होमी अदाजनिया ने अपने ऑफिस बुलाया था। उन्होंने एक लव स्टोरी मुझे सुनाई। लेकिन मैं उस समय ऐसे दर्द से गुजर रही थी जिसकी वजह से मेरा ध्यान बार बार उचट रहा था। होमी ने मुझे कहा भी था कि वह मुझे उस कहानी को दोबारा सुनाएंगे भी। लेकिन किसी को मेरी मनःस्थिति का पता नहीं था। मैंने उस साल कोई फिल्म साइन नहीं की थी। लेकिन मुझे वह कहानी आज भी अच्छे से याद है। वह एक शहर में रहने वाले कपल की कहानी थी।
"दिल बेचारा" की रिलीज पर सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हुईं इमोशनल, कही ये बड़ी बात-PIC


Click it and Unblock the Notifications