सिंपल सी सस्ती सूती साड़ी को कंगना रनौत ने सनग्लासेस और मोतियों की माला से बना दिया स्टाइलिश!

Kangana Ranaut Saree Look: कंगना रनौत अपनी एक्टिंग और राजनीति के साथ साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट से अलग ही पहचान बना चुकी हैं। कंगना रनौत ने साड़ी को ऐसे सिग्नेचर स्टाइल बनाया कि तमाम फैंस से लेकर सेलेब्स उन्हें कॉपी करते दिखाई देते हैं। वहीं अब एक बार फिर से संसद से कंगना रनौत के एक लुक सोशल मीडिया पर छा गया है
कंगना रनौत के इस लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान गुलाबी कॉटन की साड़ी में गजब से स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही हैं। सावन के महीने में कंगना संसद परिसर में बेहद गजब के स्वैग में पल्लू लहराती नजर आईं। इसके साथ ही कंगना ने अपनी इस सस्ती सी साड़ी को स्लीवलैस ब्लाउज के साथ टीम अप किया।
इसके साथ ही कंगना रनौत ने अपने इस लुक को बॉसी वाइब्स देने के लिए ब्लैक सनग्लासेस लगाए। इसके साथ ही एक्ट्रेस के इस लुक को उनके सफेद मोतियों के हार ने गजब ही स्टाइलिश बना दिया था। बता दें कि कंगना रनौत के पार्लियामेंट लुक्स खूब वायरल होते हैं।
बता दें कि फैंस के बीच कंगना रनौत का सिग्नेचर साड़ी लुक काफी पॉप्युलर है। एयरपोर्ट से लेकर मंदिर या फिर किसी ऑफिशियल मीटिंग कंगना रनौत अकसर साड़ी को बेहद एलिगेंट लुक के साथ कैरी करती दिखाई देती हैं। कंगना रनौत ने साबित कर दिया कि एक हैंडलूम साड़ी भी सही एक्सेसरीज और ड्रेपिंग स्टाइल के साथ एक स्ट्रॉन्ग और एलिगेंट स्टेटमेंट बन सकती है।
कुल मिलाकर, कंगना का यह साड़ी लुक स्वैगी के साथ रॉयल्टी को दिखा रहा था। उनका यह स्टाइल यंग महिलाओं को यह प्रेरणा देता है कि वे पारंपरिक फैशन को गर्व के साथ अपनाएं और उसे आत्मविश्वास से कैरी करें, तो वेस्टर्न फैशन को भी एकदम फीका दिखा सकती हैं, क्योंकि इंडियन स्टाइल- रॉयल्टी के साथ क्लास को भी दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications















