'सुधर जाओ वरना घर में घुस कर मारूंगी'....कंगना रनौत के तीखे बोल, जानें किसे दी चेतावनी?

Kangana Ranaut latest post: कंगना रनौत अपनी बात पूरी सफाई से रखने के लिए जानी जाती हैं। चाहे किसी के प्रति प्यार दिखाना हो या अपना गुस्सा जाहिर करना हो, कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सारी बातें शेयर करती हैं और किसी का नाम लेने से भी नहीं हिचकिचाती हैं। रविवार को उन्होंने पोस्ट कर एक स्टार कपल पर निशाना साधा था और कहा था कि, हर जगह पापाराजी को उनके पीछे लगाया जा रहा है।
वहीं, कंगना रनौत ने एक बार फिर चेतावनी भरा पोस्ट लिखा है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने सुधर जाने की चेतावनी दे डाली है। कंगना रनौत ने अपने पोस्ट में लिखा है- 'जो भी लोग मेरे लिए परेशान थे उन्हें बता दूं कि, बीती रात से मेरे आसपास ऐसी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हुई है। कोई मुझे फॉलो नहीं कर रहा न तो कैमरे के साथ और न ही बिना कैमरे के। देखो, जो भूत लातों से मानते हैं वो तो सिर्फ लातों से ही मानते हैं।'
आगे उन्होंने लिखा है- 'यह मैसेज चंगू मंगू गैंग के लिए है- बच्चों, तुम्हारा किसी देहाती से पाला नहीं पड़ा है, सुधर जाओ नहीं तो घर में घुसकर मारूंगी और जिनको लगता है कि मैं पागल हूं तुमको ये तो पता है कि मैं पागल हूं लेकिन ये नहीं पता कि कितनी बड़ी वाली हूं।'
बता दें कि कंगना रनौत की इस धमकी भरे लहजे के पीछे बड़ी वजह है जिसका खुलासा उन्होंने रविवार को किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में एक स्टार कपल पर जासूसी करने और पीछा करवाने का आरोप लगाया था। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा था- 'पापाराजी को स्टार्स तभी मिलते हैं जब उन्हें इस बात जानकारी दी जाती है और वे फोटोज भी तभी लेते हैं जब उन्हें पैसे इसके मिलते हैं। मैं या मेरी टीम उन्हें पैसे नहीं देते तो कौन दे रहा है? ये ऑब्सेस्ड नेपो माफिया जो एक बार बिन बुलाए मेरे दरवाजे तक पहुंच गया था, जो एक वुमनाइजर के तौर पर फेमस रहा है, उसके कई महिलाओं से रिलेशन रहे और अब माफिया ब्रिगेट का वाइस प्रेसिडेंट है।'
उन्होंने आगे लिखा था- 'उसने अपनी वाइफ को प्रड्यूसर बनाने के लिए मजबूर किया ताकि वो महिला केंद्रित फिल्में करें और वो मेरे जैसे ही कपड़े पहनती है। उसने मेरे घर जैसा ही इंटीरियर करवाया है। उन्होंने मेरे स्टाइलिस्ट को रखा है और उनकी पत्नी ऐसे व्यवहार को बढ़ावा देती है। उसने अपनी शादी में वही साड़ी पहनी जो मैंने अपने भाई की शादी के रिसेप्शन पर पहनी थी। ये बेहद अजीब है। एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर फ्रेंड जो एक दशक से अधिक समय तक मेरे साथ रहा वो अब इस कपल के साथ काम कर रहा है।'
आगे कंगना रनौत ने ये भी लिखा था कि उन्हें मानसिक तनाव में डालने की कोशिश की जा रही है। उनके फाइनेंसर्स और बिजनेस पार्टनर अचानक आखिरी पलों में डील कैंसिल कर देते हैं। उन्होंने यहां तक लिखा है कि, ये स्टार कपल एक ही बिल्डिंग में अलग-अलग फ्लोर पर रह रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि, स्टार वाइफ को ऐसा करने से इनकार कर देना चाहिए। उन्होंने लिखा- 'वो ये सब डेटा कैसे पा रहा है और इसका क्या कर रहा। अगर वो मुसीबत में पड़ गया तो उसकी पार्टनर और बच्चा भी मुश्किल में पड़ जाएंगे।'


Click it and Unblock the Notifications
