कंगना रनौत का शॉकिंग खुलासा कहा- बॉलीवुड स्टार्स छोटे से रोल की लालच में, अपना उल्लू सीधा
'जजमेंटल है क्या' के बाद कंगना रनौत एक बार फिर से अपने नए बयान के साथ चर्चा में आ गई हैं। इस बार कंगना ने बॅालीवुड के साथ हॅालीवुड पर भी निशाना साधा है। बेबाक तरीके से अपनी राय रखी है। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान कंगना ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह कभी भी हॅालीवुड फिल्में नहीं करना चाहती हैं।
वह आगे कहती हैं कि वहां रणनीति के तहत भारत, चीन और दूसरे एशियाई देशों को टारगेट किया जाता है। भारतीय कलाकारों के जरिए सिर्फ अपना उल्लू सीधा करते हैं। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वह बताती हैं कि हॅालीवुड के स्टूडियोज भारतीय कलाकारों को ज्यादा काम दे रहे हैं।

वह यहां के कलाकारों को बड़े प्रोजेक्ट का लालच देकर छोटा रोल पकड़ा देते हैं। ताकि वह हमारे जरिए एशियन मार्केट में अपनी पैठ बना सके। कंगना को यकीन है कि अगर भारतीय कलाकार हॅालीवुड की फिल्में करते हैं तो इसका सीधा फायदा हॅालीवुड स्टूडियोज को होता है।
सारा पैसा स्टूडियो को जाता है। कंगना ये भी खुलासा करती हैं कि बाहर की फिल्मों में भारतीय कलाकार और सदस्यों की संख्या कम होती है। वह अपनी फिल्मों में यहां के कलाकारों और कंटेंट के इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कंगना के साथ ये 6 सुपरस्टार्स भी हॅालीवुड फिल्मों को इंकार कर चुके हैं


Click it and Unblock the Notifications