सारी शिकायतें और दुश्मनी भूल कर कंगना ने दी स्वरा भास्कर को शादी की बधाई

मनोरंजन जगत में कब कहां कैसे क्या हो जाए किसी को कुछ नहीं पता होता है। किसकी दोस्ती कब बदल जाए या किस की दुश्मनी कहां दिख जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल तो बॉलीवुड में कंगना और स्वरा को लेकर चर्चा हो रही हैं, दोनों पहले दुश्मनों की तरह थे और जब स्वरा ने शादी की तो कंगना ने एक दोस्त की तरह उनको बधाई दी।
दरअसल स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद संग शादी के बाद तस्वीरें साझा की हैं। बता दें कि स्वरा भास्कर ने फहद संग बीते 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन शादी की तस्वीरें एक्ट्रेस ने बाद में सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं।
शादी के बाद स्वरा भास्कर को सोशल मीडिया पर खूब बधाई मिल रही है, वहीं कई लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। स्वरा की शादी के बाद सबसे पहला रिएक्शन कंगना रणौत का आया है।
कंगना रनौत ने लिखा, आप दोनों खुश दिख रहे हैं। धन्य हैं कि आपको भगवान का आशीर्वाद प्राप्त है। शादियां दिल में होती हैं बाकी सब औपचारिकताएं हैं'। बता दें कि स्वरा और कंगना ने साथ में तनु वेड्स मनु फिल्म में काम किया है।
You both look happy and blessed that’s God’s Grace … marriages happen in the hearts rest all are formalities … ♥️♥️
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 17, 2023
स्वरा और फहद ने कोर्ट मैरिज तो कर ली है, अब दोनों अगले महीने पारंपरिक तरीके से शादी रचाने वाले हैं। शुक्रवार को स्वरा ने अपनी शादी की तस्वीरें साझा कीं। इस दौरान वह लाल रंग की साड़ी पहने थीं। स्वरा का सिंपल अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
