..................... यामी गौतम की प्रेग्नेंसी पर कंगना रनौत ने कही ये बात, पति आदित्य धर ने दे दिया जवाब! Kangana Ranaut congrats Yami Gautam for her pregnancy, Aditya Dhar says thanks - Hindi Filmibeat

यामी गौतम की प्रेग्नेंसी पर कंगना रनौत ने कही ये बात, पति आदित्य धर ने दे दिया जवाब!

kangana ranaut, yami gautam, aditya dhar

यामी गौतम और आदित्य धर के लिए दिन काफी अच्छे चल रहे हैं। खबरें आईं थीं कि काफी जल्दी यामी गौतम मां बनने वाली हैं। वो 5 महीने प्रेगनेंट हैं। इस खबर के सामने आते ही उरी एक्ट्रेस को लगातार बधाईयां मिल रही थीं।

अब यामी गौतम की प्रेगनेंसी पर कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। उन्होने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको जानना बेहद जरूरी है। कंगना रनौत ने यामी गौतम की प्रेगनेंस पर रिएक्ट किया है और आदित्य धर को लेकर भी बात की है।

कंगना ने कहा, ''मिस्टर धर में बहुत ईमानदारी और प्रतिभा है, यामी भी बहुत अद्भुत हैं, निस्संदेह मेरी पसंदीदा बॉलीवुड जोड़ी है। #Article370 का ट्रेलर शानदार लग रहा है। उन्हें शुभकामनाएं, साथ ही गर्भावस्था के लिए भी बधाई, उनके लिए बहुत खुश हूं।''

इसके बाद उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कई तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। आदित्य धर ने उनके इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, ''बहुत - बहुत धन्यवाद कंगना, आपकी उदार प्रशंसाओं और शुभकामनाओं के लिए!!! और आपको भी इमरजेंसी के लिए शुभकामनाएँ।''

गौरतलब है कि कंगना रनौत और यामी गौतम अच्छी दोस्त हैं और कई बार साथ स्पॉट हो चुकी हैं। यामी प्रेगनेंसी की बात करें तो आदित्य धर भी काफी खुश हैं और हाल ही में दोनों एक इवेंट पर स्पॉट किया गया था।

इस दौरान आदित्य को यामी गौतम का ख्याल रखते हुए देखा गया था। वीडियो वायरल हुआ था जिसमें आदित्य अपने हाथों से तकिया देते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो पर फैंस ने रिएक्ट किया था और जमकर तारीफ की थी।

आदित्य धर एक मशहूर निर्देशक हैं और उन्होने उरी जैसी कमाल की फिल्म निर्देशित की थी। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि उनके घर में बेबी बॉय आता है या फिर बेबी गर्ल। आप देखिए कंगना रनौत का ये ट्वीट जो कि आग तरह वायरल हो रहा है..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X