Kangana Ranaut का कुबूलनामा, 'मैने आज तक जिनका भी दिल दुखाया है, वो उसी लायक थे'

kangana ranaut

दिवाली के मौके पर कंगना रनौत ने फिर से अपने बयानों से धमाका किया है और इस वक्त चर्चा में चल रहीं हैं। सभी जानते हैं कि उनका ट्विटर अकाउंट बैन होने के बाद से वो लगातार इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और उसी पर वो अपनी बात रखती हैं। हाल ही में उन्होने कुछ ऐसा किया है जो कि खबरों का हिस्सा है। दरअसल कंगना रनौत ने उन लोगों के लिए एक पोस्ट किया है जिनको उन्होने अपने बयानों से दुखी किया है।

कंगना रनौत ने इसके लिए इंस्टाग्राम का ही सहारा लिया है। उन्होने 'जेवियर' द्वारा एक मीम साझा किया। मीम में लिखा है, 'इस साल मैंने किसी को भी चोट पहुंचाई है तो समझिए, आप इसके लायक हैं।'

जी हां, कंगना रनौत ने बड़े ही अलग तरीके से अपनी बात पर बना रहना चाहा है और उनके इस पोस्ट पर लोग कमेंट कर रहे हैं। उनको लेकर लोगों की अलग अलग राय है। कंगना ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा, "अब जब साल खत्म हो रहा है तो मैं अपने बॉलीवुड दोस्तों के समान कुछ कबूल करना चाहती हूं।"

उनका 'कबूलनामा' एकता कपूर की दिवाली पार्टी में शामिल होने के बाद आता है। दिलचस्प बात यह है कि तापसी पन्नू और करण जौहर भी इस पार्टी में शामिल हुए थे।

बता दें कि कंगना रनौत को अपनी कई फिल्मों के साथ हर साल धमाका करतीं हैं लेकिन बीते कुछ प्रोजेक्ट लाइन से फ्लॉप रहे हैं। कंगना को रनौत उम्मीद है कि आने वाले साल में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी। उनकी फिल्मों के लिए फैंस इंतजार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X