किसान आंदोलन पर भड़कीं कंगना रनौत, किसानों को कहा आतंकवादी तो 6 ब्रांड से धोना पड़ा हाथ, VIDEO
26 जनवरी को लाल किले के पास किसानों रैली के दौरान हुए हंगामे पर कंगना रनौत ने आक्रोश दिखाया है। किसानों के ट्रैक्टर परेड के दौरान आंदोलनकर्ताओं द्वारा किये गए हिंसा पर सभी हैरान रह गए। देश में लोगों ने इस पर विरोध दिखाया है। कंगना ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा है कि हिंसा करने वाले आतंकवादी हैं और उन्हें जेल में डाला जाए।
कंगना रनौत ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर भी निशाना साधा। उन्होंने ट्विट में एक तस्वीर शेयर की, जिसमें लाल किले पर एक प्रदर्शनकारी झंडा फहराता दिखाई दे रहा है। इसे शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- "आपको इसे समझाने की ज़रूरत है दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा। सारी दुनिया आज हम पर हंस रही है। यही चाहिए था न तुम लोगों को। मुबारक हो.."
Recommended Video

कंगना ने लिखा- "झंड बनकर रह गए हैं, अनपढ़ गंवार मोहल्लों में किसी के घर शादी या कोई अच्छा त्योहार आए तो जलने वाले ताऊ/चाचा/चाची कपड़े धोना या बच्चों को आँगन में शौच करवाना या खटिया लगाके बीच आँगन में शराब पीकर नंगे हो कर सो जाना, वही हाल हो गया है इस गंवार देश का। शर्म कर लो आज.."


Click it and Unblock the Notifications











