कंगना रनौत ने पूरा किया थलाईवी का एक और शेड्यूल, तस्वीरों में दिखीं हू-ब-हू जयललिता
कंगना रनौत थलाईवी के साथ सेट पर लौट चुकी हैं और उन्होंने फिल्म का एक और शेड्यूल पूरा कर लिया है। कंगना रनौत जयललिता बायोपिक पर काम कर रही हैं और इस समय उनका सारा ध्यान इसी फिल्म पर है। सेट से कंगना की दो तस्वीरें वायरल हुई हैं और इनमें वो हू-ब-हू जययललिता लग रही हैं।
कंगना रनौत की इस फिल्म को लिखा है केवी विजयेंद्र ने और फिल्म जयललिता की ज़िंदगी के अहम पहलुओं को उजागर करेगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं ए एल विजय।

सेट से जारी तस्वीरों में एक तस्वीर में कंगना मास्क लगाए दिख रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए डायरेक्टर ने लिखा अब यही नया नॉर्मल है। कैमरा ऑन होते ही मास्क हटाओ और कैमरा ऑफ होते ही मास्क लगा लो।
फिल्म इस साल 26 जून को रिलीज़ होने वाली थी लेकिन अब कोरोना काल के बाद फिल्म कब पूरी होगी और कब रिलीज़, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












