Kangana Ranaut: अभिनेत्री ने पूरी की चंद्रमुखी 2 की शूटिंग, फिर लिखा भावुक नोट

Kangana Ranaut:

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है, हमेशा अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने चंद्रमुखी 2 की शूटिंग पूरी करने के बाद सह-कलाकार राघव लॉरेंस के लिए एक नोट भी लिखा है, जिनसे वह काफी ज्यादा प्रेरित हैं।

फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है, जहां पर उन्होंने अपने सह-कलाकार राघव लॉरेंस के लिए एक नोट भी लिखा। राघव इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ मुख्य किरदार में नजर आए थे।

कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी और लॉरेंस की एक तस्वीर साझा की और लिखा, "मैं आज चंद्रमुखी की अपनी शूटिंग पूरी करने वाली हूं। मुझे कई अद्भुत लोगों को अलविदा कहने में काफी मुश्किल हो रही है, जिनसे मैं इस सेट पर मिली थी। इतना प्यारा क्रू। राघव लॉरेंस सर के साथ मेरी कोई भी तस्वीर नहीं थी, क्योंकि हम हमेशा फिल्मी वेशभूषा में होते थे, इसलिए आज सुबह शूटिंग शुरू होने से पहले मैंने एक तस्वीर के लिए उनसे अनुरोध किया था।"

आगे अभिनेत्री ने लिखा,"मैं सर से बहुत प्रेरित हूं जो लॉरेंस मास्टर के रूप में लोकप्रिय हैं, क्योंकि उन्होंने एक कोरियोग्राफर के रूप में अपना करियर शुरू किया था, वास्तव में एक बैक डांसर के रूप में, लेकिन आज वह न केवल एक ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्माता / सुपरस्टार हैं बल्कि एक दयालु और अद्भुत इंसान भी हैं। आपकी दयालु स्वभाव और मेरे जन्मदिन के लिए सभी एडवांस उपहारों के लिए धन्यवाद, सर। आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा।''

इस प्यारे से नोट को शेयर करने के बाद कंगना रनौत के सोशल मीडिया पर कई सारे फैंस ने अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। आपको बता दे कि, 'चंद्रमुखी' मलयालम फिल्म 'मणिचित्राथझु' की रीमेक थी। हिंदी में भी इसका रीमेक बनाया गया था, जिसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X