अपने 'मुंह मियां मिट्ठू' बनीं कंगना रनौत, अमिताभ बच्चन से की खुद की तुलना, बोलीं- 'जितना सम्मान उनको..'

कंगना रनौत इस वक्त लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा में हैं। उनको बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से टिकट दिया है। अब देखने वाली बात होगी वो वहां से जीतती हैं या नहीं।
लेकिन इस बीच कंगना रनौत को 'अपने मुंह मियां मिट्ठू' बनते भी देखा गया है। जी हां, उन्होने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से खुद की तुलना कर डाली है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि सुर्खियों में है।
कंगना रनौत का कहना है कि अमिताभ बच्चन को जितना प्यार और सम्मान मिलता है, उनके बाद उतना ही प्यार और सम्मान उनको इस इंडस्ट्री में मिलता है। इस दौरान कंगना रनौत एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं।
क्या बोलीं कंगना
कंगना रनौत ने कहा कि, ''सारा देश परेशान है, कि वो कंगना, चाहे राजस्थान चली जाउं, चाहे मैं पश्चिम बंगाल चली जाउं, चाहे मैं दिल्ली चली जाऊं, चाहे मैं मणिपुर चली जाऊ, ऐसा लगता है कि मानो इतना प्यार और' इतना सम्मान... मैं दावे से कह सकती हूं कि अमिताभ बच्चन जी के बाद आज किसी को इंडस्ट्री में मिलता है तो वो मुझे मिलता है।'' कंगना रनौत ने जैसे ही ये दावा किया लोग सोशल मीडिया पर बात कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी बात को सच मान रहे हैं तो कुछ लगातार ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि ट्रोलिंग को लेकर कंगना का रिएक्शन नहीं आया है।
साथ में नहीं किया काम
कंगना रनौत और अमिताभ बच्चन ने फिलहाल आज तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। लेकिन आने वाले समय में ऐसा होने की संभावना है। कंगना रनौत काफी मुंहफट हैं और अक्सर उनको लेकर कई तरह के विवाद सामने आते रहते हैँ। कंगना रनौत ने इंड्स्ट्री में पर भी किसी समय कई सारे गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि अब वो काफी सोच समझकर बात कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications