रज्जो ने डांस एक महीने में नहीं सीखा- कंगना रनौत!
कंगना ने कुछ समय पहले कृष 3 के दौरान इँटरव्यू के समय कहा था कि कृष 3 की सुपर वुमन का किरदार निभाने के लिए उन्होंने बहुत पहले से ही मेहनत करनी शुरु कर दी थी। जो हाइ किक्स उन्होंने फिल्म में दिखाई हैं उन्हें करने के लिए सिर्फ तीन महीने का समय काफी नहीं होता है। सालों से प्रेक्टिस करने के बाद ही वो आज इतनी बेहतरीन किक्स और स्पिलिट्स कर पाती है। इसके अलावा हाल ही में रज्जो के बारे में बताते हुए कंगना ने कहा कि वो पिछले पांच सालों से शास्त्रिय नृत्य सीख रही हैं और ये डांस प्रैक्टिस उनके रज्जो किरदार में काफी काम आई।
कंगना रनौत ने ये भी कहा कि कि वो शास्त्रिय नृत्य इसीलिये सीख रही थीं क्योंकि वो चाहती थीं कि एक दिन वो इस नृत्य को दर्शकों के सामने पेश करें। कंगना ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है इस बात की कि रज्जो फिल्म में उन्हें अपने नृत्य के हुनर को दिखाने का मौका मिला। रज्जो फिल्म में कंगना रनौत ने एक वैश्या का किरदार निभाया है। रज्जो फिल्म 15 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
