..................... Kangana Ranaut claims Karan Johar bullied Priyanka Chopra made her leave Bollywood for shah rukh khan - Hindi Filmibeat

प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, बोलीं- शाहरुख खान के कारण करण जौहर ने प्रियंका को...

priyanka chopra kangana ranaut

Kangana Ranaut On Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को फिल्ममेकर करण जौहर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को बॉलीवुड में करण जौहर ने ही बैन कर दिया था। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साझा किया कि बॉलीवुड में पीछे धकेले जाने और पॉलिटिक्स के चलते उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला किया।

इससे संबंधित आर्टिकल पोस्ट कर कंगना ने ट्विटर पर लिखा, प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया। उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से निकाल दिया। जिस महिला ने अपने दम पर सबकुछ हासिल किया, उसे भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया गया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।'' उन्होंने कहा कि करण ने प्रियंका को इस हद तक हैरस किया कि उन्हें भारत छोड़कर ही जाना पड़ा।

एक अन्य ट्वीट में, कंगना ने लिखा, मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका के मनमुटाव के बारे में काफी लिखा, क्योंकि शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती थी। हमेशा से ही ऐसे आउटसाइडर्स की तलाश में रहने वाले मूवी माफिया को प्रियंका चोपड़ा के रूप में सही पंचिंग बैग मिल गया। उन्हें इस हद तक हैरस किया गया कि भारत छोड़कर ही जाना पड़ा।'

उन्होंने आगे ट्वीट किया: जलन करने वाले, बेहूदा और टॉक्सिक शख्स को फिल्म इंडस्ट्री की संस्कृति और माहौल खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री अमिताभ बच्चन या शाहरुख जैसे आउटसाइडर्स के दिनों में बाहरी लोगों के लिए बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी। इसके गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X